न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भद्दे कमेंट्स से खराब हो जाता है मलाइका अरोड़ा का दिन, अरहान के दोस्त एक्ट्रेस की इस बात को लेकर रहते हैं कन्फ्यूज

मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं। इसके बाद उन्हें पेरिस में ओलंपिक गेम्स का लुत्फ उठाते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 7:15:00

भद्दे कमेंट्स से खराब हो जाता है मलाइका अरोड़ा का दिन, अरहान के दोस्त एक्ट्रेस की इस बात को लेकर रहते हैं कन्फ्यूज

मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं। इसके बाद उन्हें पेरिस में ओलंपिक गेम्स का लुत्फ उठाते देखा गया। जहां से उनकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्हें कई दफा ट्रॉल किया जाता है और साथ ही भद्दे कमेंट्स भी झेलने पड़ते हैं। मलाइका ने हार्पर्स बाजार के साथ इंटरव्यू में इस बारे में बात की।

मलाइका ने कहा कि कभी-कभी जब मुझे अपने बारे में कुछ भद्दा लिखा दिखाई देता है तो मैं मानती हूं कि मेरा दिन खराब हो जाता है। लेकिन मैं फालतू शोर को ब्लॉक करने से बेहतर हो जाती हूं। मैं खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग रखने पर बहुत काम करती हूं। मैं योग, मेडिटेशन पर ध्यान देती हूं। अच्छा खाना खाती हूं और समय पर सोना पसंद करती हूं। हालांकि कई लोग मेरी फिटनेस और स्टाइल की तारीफ भी करते हैं।

जब कोई कहता है कि आप 48 साल की उम्र में भी कमाल लगती हैं तो यह मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुझे नहीं लगता कि ये अपमानजनक है। ये तारीफ है। 48 साल की उम्र में अगर मैं वैसी दिख रही हूं तो यह मेरी कड़ी मेहनत, समर्पण और फोकस की वजह से है। इसी का मुझे फायदा मिल रहा है। बहुत अच्छा लगता है जब कोई पूछता है कि ऐसी बनी रहने के लिए आप क्या करती हैं?

malaika arora,actress malaika arora,arhaan khan,arbaaz khan,malaika awkward,malaika arhaan,malaika social media

मलाइका के वर्क प्रोफाइल के बारे में पूछने पर अरहान दोस्तों से कहता है...

मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उनके बेटे अरहान के दोस्त उनकी वर्क प्रोफाइल को लेकर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। मलाइका ने कहा कि अरहान के दोस्त हमेशा पूछते हैं कि उसकी मां जीविका चलाने के लिए क्या करती हैं? उनके पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं होता है। एक दिन मेरे बेटे ने मुझे बताया कि उसके दोस्त इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि मैं असल में क्या काम करती हूं? मेरी वर्क प्रोफाइल क्या है?

मेरा बेटा अपने दोस्तों से कहता है कि उसकी मां फिल्में कर चुकी हैं। वो गानें कर चुकी हैं, वीजे रही हैं, मॉडल और टीवी स्टार तक रह चुकी हैं। ये सुनकर वो कन्फ्यूज हो जाते हैं। मैं अपनी लाइफ में वही काम करती हूं जिससे मुझे खुशी मिलती है। हर बार मुझे अपने काम को करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ता है?’

मुझे फर्क नहीं पड़ता मैं वो करती हूं जो मुझे अच्छा फील कराए। मलाइका और अरहान मां-बेटे होने के साथ-साथ आपस में खूबसूरत दोस्ती का बॉन्ड शेयर करते हैं। मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री