न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाइका की जिंदगी में आया कोई और, स्पेन में मिस्ट्री मैन के साथ ले रहीं वेकेशन का मजा, फैंस पूछ रहे सवाल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (50) और एक्टर अर्जुन कपूर (39) पिछले कई दिनों से ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके अलग होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 10:47:50

मलाइका की जिंदगी में आया कोई और, स्पेन में मिस्ट्री मैन के साथ ले रहीं वेकेशन का मजा, फैंस पूछ रहे सवाल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (50) और एक्टर अर्जुन कपूर (39) पिछले कई दिनों से ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके अलग होने की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर चल रही हैं। वे इन रूमर्स के बीच क्रिप्टेड पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने साफ तौर पर कोई बात नहीं की है। अब कुछ ऐसा नजर आया है, जिससे फिर लग रहा है कि दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। दरअसल मलाइका स्पेन में एक मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं।

वायरल हो रही इन तस्वीरों में मलाइका समुद्र तट पर उस अनजान शख्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। बता दें मलाइका फिलहाल वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। मलाइका ने स्पेन से चार फोटो का एक कोलॉज बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक फोटो में मिस्ट्री मैन हाथ में जूस का ग्लास लिए है। दूसरी में मलाइका नियॉन कलर की बिकिनी पहनकर चिल कर रही हैं। तीसरी में खाने की प्लेट है। चौथी फोटो में एक शख्स खड़ा है, जिसने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है। हालांकि इस व्यक्ति का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा।

ये आदमी कौन है, क्या करता है फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये फोटो देख फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या मलाइका इसी आदमी के साथ ट्रिप पर गई हैं। कुछ फैंस ये भी पूछ रहे हैं कि क्या मलाइका ने अर्जुन से मूव ऑन कर लिया है और अब वो इस मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं।

malaika arora,actress malaika arora,arjun kapoor,malaika arjun,malaika arjun breakup,malaika mystery man,malaika spain

इन बातों से मिल रहे मलाइका और अर्जुन के अलग होने के संकेत

उल्लेखनीय है कि अधिकतर मौकों पर साथ-साथ दिखने वाली मलाइका और अर्जुन की जोड़ी पिछले दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में नहीं दिखी। अर्जुन अकेले ही थे और उन्होंने शादी में जमकर मस्ती की। इससे इन बातों को फिर से हवा मिली कि अर्जुन और मलाइका अब अलग-अलग दिशाओं में चल पड़े हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे अलग हो गए हैं। अर्जुन का 26 जून को जन्मदिन था। उन्होंने आधी रात को अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी। हालांकि इस पार्टी में मलाइका ने शिरकत नहीं की। इसके बाद अफवाहों का बाजार गरम हो गया है कि क्या वाकई दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो चुका है।

मलाइका ने सोशल मीडिया पर भी एक्टर को विश नहीं किया। ऊपर से उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी जिसमें लिखा था, “मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं आंख बंद करके और पीठ करके भी भरोसा कर सकती हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क