न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हो गया था मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप, रिश्ता खत्म करना नहीं था आसान, आइस स्केटिंग करते दिखे अनन्या-आदित्य

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लंबे समय से अफेयर चल रहा है। मीडिया और फैंस के बीच मलाइका-अर्जुन का रिलेशनशिप हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 1:11:37

2 News : हो गया था मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप, रिश्ता खत्म करना नहीं था आसान, आइस स्केटिंग करते दिखे अनन्या-आदित्य

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लंबे समय से अफेयर चल रहा है। मीडिया और फैंस के बीच मलाइका-अर्जुन का रिलेशनशिप हमेशा चर्चाओं में रहता है। मलाइका भले ही अर्जुन से 12 साल बड़ी है, लेकिन उनके प्यार पर इस बात का जरा भी असर नहीं दिखता। दोनों खुल्लम-खुल्ला प्यार-मोहब्बत का इजहार करते रहे हैं। उन्हें कितनी ही दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। साथ ही वे जब-तब सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्यार जाहिर कर देते हैं।

हालांकि कभी-कभार उनके ब्रेकअप की खबरें भी आती हैं, जो फैंस को कम ही हजम होती हैं। इस बीच पता चला है कि कुछ समय पहले सच में उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन दोनों ने ही इस पर कोई बयान नहीं दिया था। अब कुछ अपडेट्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भले ही एक बार के लिए अलग हो गए थे लेकिन उनके बीच चीजें अब ठीक भी हो चुकी हैं। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, “वे कई सालों से एक साथ हैं।

उन दोनों में से किसी के लिए भी इसे खत्म करना और एक-दूसरे के साथ बिताए गए अच्छे समय को भूलना आसान नहीं होगा। ये अच्छा ही है कि उन्हें एहसास हुआ कि अलगाव हमेशा जीवन का समाधान नहीं है। कोई नहीं जानता कि वे अलग-अलग रास्ते क्यों चले गए या क्या हमें इसे 'एक-दूसरे से ब्रेक' कहना चाहिए?” उल्लेखनीय है कि उनके अलग होने के पीछे शादी भी एक कारण बताया जा रहा था।

दोनों में से कोई न कोई एक शादी करना चाहता है, लेकिन दूसरा तैयार नहीं है। बता दें कि मलाइका और अर्जुन के ऑफिशियल रिलेशनशिप की खबर साल 2019 में आई थी। हाल ही मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान ने शूरा खान के साथ दूसरी शादी कर ली। शादी 24 दिसंबर को अरबाज की बहन अर्पिता के घर में हुई थी। मलाइका के बेटे अरहान शादी में शामिल हुए थे। तब मलाइका फैमिली के साथ क्रिसमस पार्टी मना रही थीं।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लंदन गए थे अनन्या पांडे व आदित्य रॉय कपूर

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। दोनों ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उन्हें कई दफा आउटिंग व पार्टियों में एक साथ कैमरे में कैद किया जा चुका है। हाल ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

हालांकि दोनों साथ के बजाय वहां अलग-अलग पहुंचे थे, जिससे किसी को पता न चले। अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों वेकेशन का मजा लेते नजर आ रहे हैं। यह लंदन की फोटो है और इसमें उन्हें आइस स्केटिंग करते देखा जा सकता है। रिंग में खड़े आदित्य व अनन्या ने नीले आइस स्केट्स पहने हैं।

आउटफिट पर नजर डालें तो इस दौरान अनन्या ने चौड़ी मोरी की पैंट और हाई-नेक स्वेटर के साथ काले रंग का ट्रेंच कोट पहना है। आदित्य जींस, काली पफर जैकेट और ग्रे बीनी में दिखे। दोनों आइस स्केटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं। पैपराजी पेज ने इस तस्वीर को शेयर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम