न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माधवी के निधन पर भावुक हुईं ‘अनुपमा’, गुरमीत बावा ने भी छोड़ी दुनिया, शबाना ने मां को यूं किया याद

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस माधवी गोगटे का रविवार (21 नवंबर) को निधन हो गया। वे 58 साल की थीं। माधवी स्टार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 2:37:04

माधवी के निधन पर भावुक हुईं ‘अनुपमा’, गुरमीत बावा ने भी छोड़ी दुनिया, शबाना ने मां को यूं किया याद

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस माधवी गोगटे का रविवार (21 नवंबर) को निधन हो गया। वे 58 साल की थीं। माधवी स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली की मां के रोल में दिखी थीं। माधवी पिछले कुछ समय से कोरोनावायरस से संक्रमित थीं। इस कारण उन्हें मुंबई के सेवन हील्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। माधवी के निधन पर रूपाली ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी।' रूपाली ने माधवी के साथ अपनी दो फोटो भी शेयर की हैं।

'अनुपमा' में माधवी ने रूपाली की मां का किरदार निभाया था, लेकिन बाद में सविता प्रभु ने उनकी जगह ले ली थी। माधवी की दोस्त और एक्ट्रेस नीलू कोहली ने भी लिखा, 'माधवी गोगटे मेरी प्यारी दोस्त... नहीं... मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुमने हमें छोड़ दिया। दिल टूट गया माधवी। आपके जाने की उम्र नहीं थी। ये कोविड... काश मैंने वो फोन उठाकर आपसे बात की होती जब आपने मेरे मैसेज का जवाब नहीं दिया था। मैं अब सिर्फ पछता सकती हूं। माधवी ने 'कहीं तो होगा', 'कोई अपना सा' और 'ऐसा कभी सोचा ना था' जैसे कई टीवी शो में काम किया।

madhvi gogate,gurmeet bawa,shabana azmi,shaukat kaifi,anupama,entertainment news in hindi

गुरमीत लोक गीत ''जुगनी'' को गाकर हुई थीं लोकप्रिय

मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 77 साल की थीं। सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूरदर्शन में प्रस्तुति के बाद गुरमीत सुर्खियों में आई थीं। गुरमीत राष्ट्रीय टीवी पर आने वाली पहली पंजाबी गायिका थीं। गुरमीत लगभग 45 सैकंड तक अपने लंबे 'हेक' के लिए मशहूर थीं। गुरमीत के पति किरपाल बावा भी पंजाबी लोक गायक हैं।

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में 1944 में जन्मीं गुरमीत लोक गीत ''जुगनी'' को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हुई थीं। गुरमीत को पंजाब सरकार कई पुरस्कारों से अलंकृत कर चुकी है। गुरमीत की दो बेटियां गायिका ग्लोरी बावा और सिमरन बावा हैं। उनकी तीसरी बेटी लची बावा की पिछले साल फरवरी में कैंसर से मौत हो गई थी। गुरमीत के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दुख व्यक्त किया है।

दो साल पहले हो गया था शबाना की मां शौकत कैफी का इंतकाल

गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। शबाना ने अपनी मां शौकत कैफी को याद किया है। शबाना ने मां की थ्रोबैक फोटो शेयर कर भावुक पोस्ट लिखी है। शबाना की मां का दो साल पहले इंतकाल हो गया था। शबाना का मानना है कि जब से उनकी मां का इंतकाल हुआ तब से उनकी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। शबाना ने मां की दूसरी पुण्यतिथि पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

शबाना ने लिखा, 'आपने 2 साल पहले इस दिन मेरी बाहों में दुनिया को छोड़ दिया था मम्मी और सब कुछ गलत हो गया। हाल ही में मेरा एक्सीडेंट हुआ और दुनिया को कोविड महामारी ने निगल लिया। ठीक ही कहते हैं कि जब तक बड़ों का हाथ आपके सिर पर होता है घर में बरकत रहती है। हम संघर्ष कर रहे हैं।' बात करें शबाना के वर्क फ्रंट की तो वे जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। शबाना ने मुख्य रूप से 80 के दशक में एक्टिंग के दम पर शौहरत पाई थी। उन्होंने आर्ट से कमर्शियल फिल्मों की ओर रुख किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर