न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक रोशन से माफी मांगने पर घिर गईं यह एक्ट्रेस, इन्होंने सनी देओल पर लगाए गंभीर आरोप

मधुरिमा तुली टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। मधुरिमा को ‘बिग बॉस 13’ में देखा गया था। इस शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 May 2024 8:11:14

2 News : ऋतिक रोशन से माफी मांगने पर घिर गईं यह एक्ट्रेस, इन्होंने सनी देओल पर लगाए गंभीर आरोप

मधुरिमा तुली टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। मधुरिमा को ‘बिग बॉस 13’ में देखा गया था। इस शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी नजर आए थे। शो में मधुरिमा ने विशाल की फ्राई पैन से पिटाई की थी, जिसके बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था। फिलहाल मधुरिमा ट्रॉल्स के निशाने पर हैं। दरअसल हुआ यूं कि मधुरिमा ने एक्टर ऋतिक रोशन से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके माफी मांगी, लेकिन यूजर्स को यह बात अजीब लगी और वे एक्ट्रेस के लिए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

मधुरिमा ने पोस्ट कर लिखा, “हैलो ऋतिक, मुझे कुछ कहना है। 2 साल पहले मैं आपसे टकराई थी और मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह से फ्रीज हो गई थी। उस दिन से मैं गिल्ट में हूं और सोच रही हूं कि आपको लगा होगा कि मैं रूड थी। आप इसके बारे में भूल भी गए होंगे लेकिन मैं आपको इस बारे में बताना चाहती हूं कि मैं फ्रीज हो गई थी। मैं ‘कहो ना प्यार है’ मूवी कि बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे नहीं पता कि आपसे कैसे अप्रोच करूं तो मुझे लगा कि ये बेस्ट प्लेटफॉर्म है आप तक मैसेज पहुंचाने का। उम्मीद करती हूं कि आपने मुझे माफ कर दिया होगा। आपकी मधुरिमा (अभी भी फैन)।”

इस पोस्ट में मधुरिमा ने ऋतिक को टैग भी किया है। यह पोस्ट सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, “इसे लगता है कि ऋतिक रिप्लाई करेगा। दूसरे ने लिखा, “बहुत अच्छा किया कि आपने ये कन्फेस कर लिया। बेचारा ऋतिक 2 साल से टेंशन में था। ऐसी क्या गलती हो गई जो तुमने उसे इग्नोर किया।” तीसरे ने लिखा, “दीदी सलमान खान ने करिअर खत्म कर दिया है तो ऋतिक रोशन भी कुछ नहीं कर पाएंगे।” कुछ यूजर्स इसे मधुरिमा का पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।

फेमस फिल्ममेकर सौरव गुप्ता ने सनी पर लगाए धोखाधड़ी, जबरन वसूली व जालसाजी के आरोप

पिछले साल ‘गदर 2’ से शानदार वापसी करने वाले दिग्गज एक्टर सनी देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फेमस फिल्ममेकर सौरव गुप्ता ने सनी के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। सौरव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सनी ने साल 2016 में एक फिल्म करने के लिए मुझसे पहले ही पूरे पैसे ले लिए थे और ये वादा किया था कि वे फिल्म शुरू करेंगे, लेकिन अंत में उन्होंने फिल्म नहीं की।

‘गदर 2’ के जबरदस्त हिट होने के बाद उन्होंने उस फिल्म की शूटिंग रोक दी और फिल्म पूरी नहीं की। सौरव ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि साल 2016 में उन्होंने फिल्म के लिए लीड एक्टर के तौर पर सनी के साथ 4 करोड़ की फीस पर एक डील साइन की थी। मैंने सनी को एडवांस में 1 करोड़ रुपए दिए थे लेकिन उन्होंने मेरी फिल्म शुरू करने के बजाय पोस्टर बॉयज (2017) मूवी की शूटिंग करने का ऑप्शन चुना। वे मुझसे और पैसे मांगते रहे और अब तक मेरे 2.55 करोड़ रुपए सनी के पास हैं। उन्होंने मुझसे दूसरे डायरेक्टर को पैसे देने के लिए भी कहा था।

इसके अलावा सनी ने साल 2023 में मेरी कंपनी के साथ एक फर्जी समझौता किया था। जब हमने समझौते को पढ़ा, तो देखा कि बीच वाला पन्ना ही चेंज कर दिया गया है, जहां पर फीस की रकम 4 करोड़ को बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया था और मुनाफा 2 करोड़ कर दिया गया था। एक और फेमस फिल्ममेकर सुनील दर्शन भी उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गुप्ता के सपोर्ट में आए और आरोप लगाया कि उन्हें भी सनी के साथ इसी मुद्दे का सामना करना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका