न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं माधुरी, वीडियो वायरल, ये है अक्षय-अरशद की फिल्म से जुड़ी जानकारी

'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में ऐसी धूम मचाई थी, जिसकी बराबरी उनके बाद कोई एक्ट्रेस नहीं कर पाई। माधुरी ने एक के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 8:24:57

2 News : सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं माधुरी, वीडियो वायरल, ये है अक्षय-अरशद की फिल्म से जुड़ी जानकारी

'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में ऐसी धूम मचाई थी, जिसकी बराबरी उनके बाद कोई एक्ट्रेस नहीं कर पाई। माधुरी ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लोग उनकी एक्टिंग, खूबसूरती और डांस के दीवाने थे। माधुरी ने उस समय के सभी दिग्गज हीरो के साथ काम करते हुए अपनी अदाकारी का जादू चलाया। तीनों खान सलमान, शाहरुख व आमिर और अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।

उनके फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। वह गाहे-बगाहे बॉलीवुड के फंक्शंस और टीवी शोज में नजर आ जाती हैं। माधुरी इन दिनों अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म 'पंचक' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह इसका लगातार प्रमोशन कर रही हैं। माधुरी आज मंगलवार (2 जनवरी) को अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित बप्पा के दर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की।

बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए वह पति डॉक्टर श्रीराम नेने और बेटों अरिन व रयान के साथ पहुंचीं। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए भी प्रार्थना की। उनका इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माधुरी पूजा करती नजर आ रही हैं। माधुरी ने फ्लोरल अनारकली सूट और नेने व उनके बच्चों ने लाल कुर्ता पहना है। फिल्म 'पंचक' 5 जनवरी को रिलीज होगी। इसका निर्माण आरएनएम मूविंग पिक्चर्स ने किया है। शूटिंग कोंकण क्षेत्र में की गई है। माधुरी की पिछली फिल्म आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी 'माजा मां' थी।

‘जॉली एलएलबी’ के तीसरे पार्ट में साथ काम करेंगे अक्षय कुमार व अरशद वारसी

‘जॉली एलएलबी’ में एक्टर अरशद वारसी और इसके सीक्वल में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त भी बनने जा रही है। इसे खुद अरशद कंफर्म कर चुके हैं। इसमें अक्षय और अरशद दोनों होंगे। दोनों कोर्ट में आमने-सामने जिरह करते दिखेंगे। अब इसके शूटिंग शेड्यूल की तारीख सामने आ गई है। पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इसी साल मई में शुरू होने की संभावना है।

इसे डिज्नी और अक्षय कुमार का प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभी तक फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। डायरेक्टर सुभाष कपूर ने इसके लिए लोकेशन हन्टिंग शुरू कर दी है। एक शेड्यूल जयपुर में शूट हो सकता है। एक्टर सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज के रोल में दिखेंगे। फिल्म के प्लॉट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

माना जा रहा है कि फिल्म एक बार फिर किसी केस के जरिए भारतीय न्यायिक व्यवस्था पर कटाक्ष करेगी। अक्षय इससे पहले ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग खत्म करेंगे। फिल्म 2025 में रिलीज होगी। अक्षय वकील जगीश्वर मिश्रा और अरशद ‘जगदीश त्यागी’ की भूमिका में वापसी करने वाले हैं। यह दूसरा मौका होगा, जब अक्षय और अरशद पर्दे पर साथ दिखेंगे। इससे पहले उन्हें फिल्म 'बच्चन पांडे' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम