Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

माधुरी दीक्षित ने याद किया धर्मेंद्र को, बोलीं – ‘उनके जैसा कोई नहीं’

हिंदी सिनेमा के वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया। माधुरी दीक्षित ने उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और फिल्मों पर अपनी भावनाएं साझा की। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। वहीं माधुरी वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नए अंदाज में नजर आएंगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Dec 2025 3:25:03

माधुरी दीक्षित ने याद किया धर्मेंद्र को, बोलीं – ‘उनके जैसा कोई नहीं’

हिंदी सिनेमा के वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक छा गया है। 24 नवंबर 2025 को उनका निधन हुआ और उनकी मौत की खबर सुनकर तमाम फिल्मी सितारे दुःख में डूब गए। इस बीच कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में धर्मेंद्र के प्रति अपनी संवेदनाएं साझा की हैं।

अब बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी धर्मेंद्र को याद किया और उनके व्यक्तित्व और फिल्मों के बारे में खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। आइए जानते हैं कि माधुरी ने धर्म पाजी के बारे में क्या कहा-

धर्मेंद्र को लेकर माधुरी दीक्षित की बातें

माधुरी दीक्षित ने कहा कि धर्मेंद्र को हमेशा एक दिग्गज अभिनेता के रूप में याद किया जाएगा। छह दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। माधुरी ने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया था। हाल ही में समाचार एजेंसी एनएआई को दिए इंटरव्यू में माधुरी ने कहा: "मैंने उनके साथ काम किया। वह वाकई कमाल के इंसान थे। बेहद हैंडसम और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति। 'पल पल दिल के पास तुम रहती हो' मेरा फेवरेट गाना है। उनसे कई बार मुलाकात हुई और हर बार वह खास रहे। शायद उनके जैसा कोई और नहीं। 'चुपके-चुपके' जैसी उनकी फिल्में हमेशा दिल को छू जाएंगी।"

माधुरी ने धर्मेंद्र के साथ ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘पापी देवता’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया था। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
माधुरी दीक्षित का नया अवतार

रोमांटिक और ग्लैमरस भूमिकाओं से फैंस का मनोरंजन करने वाली माधुरी अब वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ (Mrs. Deshpande) में एक नए अवतार में दिखाई देंगी। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में माधुरी एक सीरियल किलर की भूमिका निभाएंगी। यह वेब सीरीज 19 दिसंबर 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका