न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ में विद्या के बाद हुई इस दिग्गज एक्ट्रेस की एंट्री, TBMAUJ की कमाई का ग्राफ गिरा

एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी माने जाते हैं। कार्तिक को लेकर फैंस में हमेशा उत्सुकता रहती है। हाल ही कार्तिक को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Feb 2024 1:09:26

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ में विद्या के बाद हुई इस दिग्गज एक्ट्रेस की एंट्री, TBMAUJ की कमाई का ग्राफ गिरा

एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी माने जाते हैं। कार्तिक को लेकर फैंस में हमेशा उत्सुकता रहती है। हाल ही कार्तिक को लेकर एक फैन ने जबरदस्त दीवानगी दिखाते हुए उनसे मिलने के लिए साइकिल पर 1100 किलोमीटर से भी ज्यादा सफर तय किया था। फिलहाल हम बात कर रहे हैं कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया 3' की कास्टिंग की। कार्तिक ने हाल ही में कंफर्म किया कि इसमें एक्ट्रेस विद्या बालन की एंट्री हो चुकी है।

अब स्टारकास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि 90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी फिल्म का हिस्सा बनेंगी। फिल्म के निर्माताओं ने माधुरी को चुन लिया है। सूत्रों का कहना है कि ‘भूल भुलैया 3’ की टीम को लगा कि कहानी में एक और भावना जुड़ जाएगी तो, यह ‘रूह बाबा’ बनाम माधुरी और विद्या द्वारा निभाए गए दो भूत होंगे। दो प्रमुख एक्ट्रेस को पहली बार स्क्रीन पर एक साथ लाकर निर्माताओं ने ट्रम्प कार्ड चला है।

फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली है। इससे पहले सोमवार (12 फरवरी) को कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर 'भूल भुलैया 3' का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में विद्या एक बार फिर ‘मंजुलिका’ का रोल निभाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म इस दिवाली धूम मचाने वाली है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने पुष्टि की है कि अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

madhuri dixit,vidya balan,kartik aaryan,bhool bhulaiyaa 3,bhool bhulaiyaa 3 movie,tbmauj,teri baaton ein aisa uljha jiya,lal salaam,eagle,fighter

देखें सोमवार को 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सहित इन 4 फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में इन दिनों लेटेस्ट फिल्म के रूप में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' लगी हुई है। इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी है। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी को लेकर लोगों की मिलीजुली रिएक्शन सामने आ रही है। कुछ लोग इसे शानदार तो कुछ बकवास बता रहे हैं। इन सबके बीच फिल्म ने अब तक ठीक-ठाक कमाई की है। अधिकतर फिल्मों की जैसे यह फिल्म भी मंडे टेस्ट में फेल हो गई।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इसने सोमवार (12 फरवरी) को मात्र 3.75 करोड़ रुपए कमाए। अब 4 दिनों में फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.85 करोड़ रुपए हो गया है। अभी इसके सामने पहली चुनौती 50 करोड़ रुपए तक पहुंचने की है। डायरेक्टर आराधना साह और अमित जोशी की फिल्म ने शुक्रवार (9 फरवरी) को 6.7 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी। रविवार को इसने 10.75 करोड़ रुपए कमाए। 75 करोड़ रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 52.5 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

फिल्म में एक इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। इसमें डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र, ग्रुशा कपूर, आशीष वर्मा, राजेश कुमार, राकेश बेदी के साथ कैमियो रोल में जान्हवी कपूर भी हैं। साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ और रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ भी 9 फरवरी को रिलीज हुई थी।

‘लाल सलाम’ ने सोमवार को 1.13 करोड़ रुपए कमाए और उसकी कुल कमाई 11.8 करोड़ रुपए हो गई है। इसी तरह ‘ईगल’ ने चौथे दिन 1.5 करोड़ कमाए और उसकी कुल कमाई 17.55 करोड़ पहुंच गई है। दूसरी ओर, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की फिल्म 'फाइटर' ने 19वें दिन 1.20 करोड़ रुपए कमाए और इसका कारोबार 198.10 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका