न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 9 साल बाद मां बनेंगी यह मशहूर एक्ट्रेस, इधर-कंगना रनौत ने शेयर की यह गुड न्यूज

टीवी सीरियल 'मधुबाला' फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाल ही में फैंस को सरप्राइज दिया है। दृष्टि ने अपने पति नीरज खेमका के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 7:11:40

2 News : शादी के 9 साल बाद मां बनेंगी यह मशहूर एक्ट्रेस, इधर-कंगना रनौत ने शेयर की यह गुड न्यूज

टीवी सीरियल 'मधुबाला' फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाल ही में फैंस को सरप्राइज दिया है। दृष्टि ने अपने पति नीरज खेमका के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिस तरह से प्रेग्नेंसी के बारे में बताया, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। धामी ने वीडियो में पति और परिवार को भी शामिल करते हुए मजेदार तरीके से गुड न्यूज शेयर की।

वीडियो में दृष्टि पति के साथ एक पोस्टर पकड़े हुए है और उस पर लिखा है, “गुलाबी हो सकता है। नीला हो सकता है। हम बस इतना जानते हैं कि हम ब्लेस्ड हैं! अक्टूबर 2024, आप हमें आशीर्वाद, प्यार, कैश और फ्रेंच फ्राइस भेजते रहें।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग दृष्टि पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि दृष्टि और नीरज ने 21 फरवरी 2015 को शादी की थी, जिसमें परिवार, दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री से दृष्टि के कई दोस्त शामिल हुए थे।

दोनों अक्सर एक साथ अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं। दृष्टि टीवी इंडस्ट्री की काफी मशहूर अभिनेत्री हैं। वह 'दिल मिल गए', 'गीत', 'मधुबाला', 'एक था राजा एक थी रानी' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे सफल शो का हिस्सा रही हैं। उन्हें ‘मधुबाला’ से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। दृष्टि ने साल 2013 में कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान के साथ डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6' का खिताब जीता था।

कंगना रनौत के भाई की जल्द होने वाली है शादी, एंगेजमेंट की तस्वीरें कीं शेयर

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज शुक्रवार (14 जून) को अपने चाहने वालों को एक गुड न्यूज दी है। जल्द ही कंगना के भाई की शादी होने वाली है। कंगना ने एंगेजमेंट के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक फोटो में कंगना के भाई अपनी होने वाली पत्नी को अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। भाई के चेहरे पर जहां मुस्कान है वहीं, कंगना की होने वाली भाभी शरमाते हुए चेहरा छिपा रही हैं।

कंगना ने कैप्शन में लिखा, “ले भाई तेरा भी हो गया काम, सबसे छोटा लेकिन शादी की सबसे जल्दी।” अगली तस्वीर में कंगना ने कपल को सगाई की मुबारकबाद दी है। इसके अलावा कंगना इस खुशी के मौके पर कपल के साथ पोज देती हुई दिखीं। कंगना ने फंक्शन में बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी है।

वह व्हाइट और गोल्डन आउटफिट में बिजलियां गिरा रही हैं। अब फैंस को कंगना की शादी का भी इंतजार है। कंगना ने हाल ही लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव जीता है। उनकी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ जल्द रिलीज हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क