न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Loveyapa Box Office Collection Day 2: लवयापा का हो गया सियापा, दो दिन में ही हुई फ्लॉप

लवयापा ने अपनी ओपनिंग 1.15 करोड़ से की थी, और Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 2.65 करोड़ है, जो कि फिल्म के बजट के मुकाबले काफी कम है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 10:33:08

Loveyapa Box Office Collection Day 2: लवयापा का हो गया सियापा,  दो दिन में ही हुई फ्लॉप

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' 7 फरवरी को रिलीज हुई, और ये उनकी पहली थिएटर रिलीज फिल्म है। इस फिल्म में जुनैद खान के साथ श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आईं, जो कि अपनी पहली थिएटर रिलीज के तौर पर इस फिल्म में दिखीं। फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट किया गया था और दोनों ने जमकर प्रमोशन भी किया। यहां तक कि आमिर खान ने भी फिल्म को प्रमोट किया, लेकिन फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रमोशन और उत्साह का कोई खास असर नहीं पड़ा।

लवयापा ने अपनी ओपनिंग 1.15 करोड़ से की थी, और Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 2.65 करोड़ है, जो कि फिल्म के बजट के मुकाबले काफी कम है। इतना ही नहीं, इस फिल्म से बेहतर कलेक्शन तो हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडऐस रविकुमार' कर रही है, जिसे खराब रिव्यू मिलने के बावजूद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

दो दिन में फ्लॉप लवयापा

लवयापा एक यंग कपल की कहानी है, जिसमें दोनों 24 घंटे के लिए एक-दूसरे का फोन एक्सचेंज करते हैं। इस एक्सचेंज के बाद कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं, जो दर्शकों को रोमांचित कर देते हैं। फिल्म लवयापा तमिल फिल्म 'लव टुडे' की रीमेक है, जिसे Pradeep Ranganathan ने डायरेक्ट किया था। 'लव टुडे' को फैंस ने बेहद पसंद किया था और यह फिल्म 6 करोड़ के बजट में बनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 83.55 करोड़ की कमाई की।

वहीं, 'लवयापा' की बात करें तो इसका बजट कहीं अधिक है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, यह फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है, जो कि खुशी कपूर और जुनैद खान के करियर की बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ