न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण जौहर की 2 फिल्म डिब्बाबंद होने पर बोले लक्ष्य, ‘रोडीज’ में जाने के लिए मां ने किया था फोर्स

एक्टर लक्ष्य लालवानी (29) सितंबर में रिलीज हुई आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लीड एक्टर के रूप में दिखे। लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 1:13:53

2 News : करण जौहर की 2 फिल्म डिब्बाबंद होने पर बोले लक्ष्य, ‘रोडीज’ में जाने के लिए मां ने किया था फोर्स

एक्टर लक्ष्य लालवानी (29) सितंबर में रिलीज हुई आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लीड एक्टर के रूप में दिखे। लोगों को उनका काम पसंद आया और वे उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लक्ष्य पिछले साल आई निखिल नागेश भट्ट की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘किल’ से भी खूब वाहवाही बटोरने में सफल रहे थे। वे एक समय छोटे पर्दे पर एक्टिव थे। साल 2018 तक उन्होंने 'पोरस' नाम के ऐतिहासिक टीवी शो में काम किया।

हालांकि वे हमेशा से फिल्मों में आना चाहते थे इसलिए उन्होंने टीवी छोड़ने का फैसला कर लिया था। लक्ष्य को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की ओर से 3 फिल्मों की डील मिली थी। इनमें से एक शनाया कपूर और कॉलिन डी'कुन्हा के साथ ‘बेधड़क’ थी और दूसरी कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ ‘दोस्ताना 2’ थी। हालांकि ये फिल्में डिब्बा बंद हो गईं। इस पर अब एक इंटरव्यू में लक्ष्य ने बात की। उन्होंने कहा कि मैंने बस खुद से कहा कि ये तुम्हारी गलती नहीं है।

मैंने खुद से कहा कि मेरा जो काम है वो मैं करता रहूंगा और अपना रूटीन नहीं बदलूंगा। मैं हैरान था पर मैंने बस ये होने दिया। किस्मत से मुझे कभी खुद पर शक नहीं हुआ। मेरा कभी एक्टर बनने का प्लान नहीं था, लेकिन ये हुआ। अगर मैं किसी चीज को जानता था तो वो थी कड़ी मेहनत। तो मैं वो क्यों बंद करूं? मैं किसे इल्जाम दूं, करण जौहर या गॉड? मैं किसी को भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता। फिल्म बंद हो गई। बस बात खत्म। मुझे लगता है कि ये किसी वजह से ही हुआ होगा। एक दिन मेरा भी वक्त आएगा।

laksya lalwani,actor lakshya lalwani,the bads of bollywood,karan johar,lakshya karan,roadies,lakshya roadies,kill movie

‘मैं जिम ट्रेनर के रूप में महीने में लगभग 3-4 हजार रुपए कमा लेता था’

लक्ष्य ने एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'रोडीज' के लिए ऑडिशन दिया था। इसके लिए उनकी मां ने उन्हें जबरदस्ती भेजा था। लक्ष्य ने कहा कि साल 2014 में 12वीं पास करने के ठीक बाद मुझे किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिल रहा था क्योंकि मेरे अंक कम थे। उस समय स्कूल के एक सीनियर तरुण, जो एमटीवी में काम करते थे, उन्होंने मुझे बताया कि एक शो 'रोडीज' आ रहा है और ऑडिशन हो रहे हैं। आप भी ऑडिशन दो।

उस समय रियलिटी शो के ऑडिशन की लंबी लाइन देखकर मैं वहां जाने से हिचकिचा रहा था, लेकिन मां ने मुझे वहां जाने के लिए फोर्स किया। मैं जिम ट्रेनर के रूप में काम कर रहा था और महीने में लगभग 3-4 हजार रुपए कमा लेता था। मैं 17 साल की उम्र में बहुत खुश था कि कम से कम मैं अपना खर्च खुद उठा पा रहा हूं। आखिरकार मैं ऑडिशन देने गया। मैं ‘रोडीज 12’ में ग्रुप डिस्कशन में सलेक्ट होने वाले 10 लोगों में शामिल था।

इसके बाद मुझे एक फिक्शनल शो का भी ऑफर मिला था। इसमें सलेक्शन के बाद मुझे मुंबई जाना पड़ा। मुझे 55000 रुपए प्रति माह की पेशकश की गई थी। मैं इस बात से काफी खुश था कि अब अपना खर्च खुद उठा पाऊंगा। लक्ष्य ने 'वॉरियर हाई', 'अधूरी कहानी हमारी', 'परदेस में है मेरा दिल', 'प्यार तूने क्या किया' और 'पोरस' जैसे सीरियल्स में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह