न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका

फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने फूल और कांटे से अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 8:36:12

फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका

फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दी। बताया गया कि कुकू कोहली को हार्ट अटैक आया था और इससे पहले वह पूरी तरह स्वस्थ थे।

कुकू कोहली का नाम खास तौर पर अजय देवगन के फिल्मी करियर की शुरुआत से जुड़ा रहा है। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी, जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

हार्ट अटैक से हुआ निधन

कुकू कोहली के दोस्त और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उनके निधन की वजह बताई। उनके अनुसार कुकू को किसी बीमारी की शिकायत नहीं थी और हार्ट अटैक आने से पहले वह स्वस्थ थे।

अशोक पंडित ने यह भी बताया कि कुकू कोहली IFTDA यानी इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी भी थे।

कुकू कोहली की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे उनके घर से निकलेगी। इसके बाद ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अजय देवगन के करियर से रहा खास रिश्ता

कुकू कोहली ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत 1991 में रिलीज हुई 'फूल और कांटे' से की थी। इसी फिल्म के जरिए अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म में मधू, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और जगदीप भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

इसके बाद कुकू कोहली ने उसी साल 'कोहराम' का निर्देशन किया। 1994 में उनकी फिल्म 'सुहाग' रिलीज हुई, जिसमें अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा नजर आए। यह फिल्म भी सफल रही थी। 'सुहाग' में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार साथ दिखाई दिए थे।

इन फिल्मों का भी किया निर्देशन

कुकू कोहली ने अपने करियर में 'हकीकत', 'जुल्मी', 'अनाड़ी नंबर 1' और 'ये दिल आशिकाना' सहित कई फिल्मों का निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'वो तेरा नाम था' थी, जो 2004 में रिलीज हुई थी।

अरुणा ईरानी से भी जुड़ा था रिश्ता

कुकू कोहली अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति थे। उनकी पहली पत्नी रीटा कोहली से दो बच्चे, पूजा और करिश्मा हैं। पूजा कोहली प्रोड्यूसर हैं, जबकि करिश्मा ने 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 2022 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स सीरीज 'द फेम गेम' को को-डायरेक्ट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा