न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ग्रीस में वेकेशन मना रहीं कृति, साथ हैं रूमर्ड बॉयफ्रेंड, रोटी बेलती नजर आईं प्रियंका की बेटी मालती मैरी

इन दिनों कृति सेनन प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। लगता है कि कृति को अपना प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 8:41:35

2 News : ग्रीस में वेकेशन मना रहीं कृति, साथ हैं रूमर्ड बॉयफ्रेंड, रोटी बेलती नजर आईं प्रियंका की बेटी मालती मैरी

इन दिनों कृति सेनन प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। लगता है कि कृति को अपना प्यार मिल गया है। हाल ही उन्हें रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीस में छुट्टियों का मजा लेते देखा गया था। तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं और फैंस ने भी इस पर खुशी जताई। कबीर यूके के बिजनेसमैन हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के रिश्तेदार हैं। अब कृति की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें कृति, कबीर और उनके दोस्तों के साथ खाना खाते हुए नजर आ रही हैं।

कृति ने एक खूबसूरत सफेद और नीले रंग की ड्रेस पहनी है। कृति और कबीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। कृति की स्टोरी में वह अपनी बहन नुपुर के साथ नजर आ रही हैं, जबकि कबीर की स्टोरी में वह अपने दोस्तों के साथ पोज दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने नोटिस किया है कि दोनों ने अपनी-अपनी तस्वीरों में एक जैसा ब्लैक एंड व्हाइट कलर का प्रिंटेड श्रग पहना हुआ है।

कहा जा रहा है कि कृति और कबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कृति ने हाल ही जन्मदिन मनाया है और कबीर भी उनके साथ जश्न में शामिल हुए थे। यूजर उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर उनसे उनकी लव लाइफ के बारे में सवाल कर रहे हैं। कृति ने एक ग्रुप फोटो भी दोस्तों के साथ शेयर की है, लेकिन इसमें कबीर नजर नहीं आ रहे।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की कुछ फोटो

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फैंस से जुड़ना बेहद पसंद है। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ की झलक शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने अब कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें उनकी बेटी मालती मैरी रोटी बेलती हुई नजर आईं। लोग मालती के इस अंदाज पर बेपनाह प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वो मालती के साथ गाती हुई दिख रही हैं।

पहली फोटो में मालती अपनी पहली रोटी बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस खूबसूरत फोटो को शेयर कर प्रियंका ने रोने वाला इमोटिकन शेयर कर लिखा, “मालती रोटी बना रही है।” उल्लेखनीय है कि प्रियंका अपने अमेरिकी पति सिंगर निक जोनस और मालती के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। पिछले दिनों प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ थीं।

उन्होंने बोट में बैठकर व्हेल देखी थी और इसकी तस्वीरें शेयर की थीं। प्रियंका ने 2 दिसंबर 2018 को 10 साल छोटे निक से उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका शादी के 3 साल बाद सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री