न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पुलकित-कृति की शादी का कार्ड हो रहा वायरल, प्री-वेडिंग फंक्शन की इस फोटो पर भड़कीं अरशद की पत्नी

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट कई दिनों से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं। पहले कहा जा रहा था कि वे फरवरी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Mar 2024 1:13:36

2 News : पुलकित-कृति की शादी का कार्ड हो रहा वायरल, प्री-वेडिंग फंक्शन की इस फोटो पर भड़कीं अरशद की पत्नी

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट कई दिनों से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं। पहले कहा जा रहा था कि वे फरवरी में विवाह बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एनिमेटेड वेडिंग कार्ड में लिखा है, “अपने स्क्वाड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। पुलकित और कृति को प्यार।”

शादी के कार्ड की बात करें तो इसमें दो लोग चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसमें कृति और पुलकित का ही एनिमेटेड कैरेक्टर नजर आ रहा है। कार्ड में घर के बालकनी के व्यू की झलक है जिसमें पुलकित हाथ में गिटार लिए बालकनी में बैठे हुए हैं और उनके साथ कृति भी म्यूजिक का आनंद लेती दिख रही हैं। उनके आस-पास उनके डॉग्स भी बैठे दिख रहे हैं। बता दें कि पिछले 5 साल से पुलकित और कृति रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द ही शादी के रिश्ते पर मोहर लगाने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल की सगाई हो गई है। हाल ही में उनकी अंतरंग रोका सेरेमनी रखी गई थी। कपल के 13 मार्च को शादी करने की उम्मीद है। पिछले साल से दोनों जोर-शोर से शादी की तैयारियों में जुटे हैं। वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर कृति ने एक पोस्ट शेयर कर संकेत दिया था कि वे मार्च में शादी करने जा रहे हैं। कृति ने पुलकित के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “आइए हाथ में हाथ डालकर एक साथ मार्च में चलें।” कुछ समय पहले सामने आई फोटो में कपल रिंग फ्लॉन्ट करता दिखा था। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म 'पागलपंती' के दौरान हुई थी।

kriti kharbanda,actress kriti kharbanda,pulkit samrat,actor pulkit samrat,kriti pulkit,kriti pulkit wedding card,arshad warsi,maria goretti,arshad maria,anant ambani pre wedding function photo,elephant

अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से जताई नाराजगी

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के फंक्शन 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुए। इसमें देश-दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान वहां की कई फोटो और वीडियो वायरल हुए। अब ऐसी ही एक फोटो को देखकर एक्टर अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोरेट्टी को काफी बुरा लगा।

उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की फोटो पर रिएक्ट किया है जिसमें वह एक हाथी के पास में खड़े होकर पोज दे रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन की इस फोटो को देखकर मैं दुखी हूं। मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी भी जानवर के साथ होना चाहिए।

खासकर उन जानवरों के साथ जिन्हें रेस्क्यू किया हो या जो रिहैबिलिट हों। बहुत ही दिल तोड़ देने वाला है कि इस हाथी को एक प्रॉप की तरह खड़ा किया है जहां इतना शोर और लोग हैं।” बता दें जामनगर में अंबानी परिवार द्वारा बनाए गए वनतारा में हाथियों को रेस्क्यू कर लाया गया है। इन हाथियों का खास ख्याल रखने का दावा भी किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम