न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहली बार सैफ-अमृता की शादी-तलाक पर बोलीं शर्मिला, करीना ने ऐसे की पति-सास की तारीफ

‘कॉफी विद करण 8’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर सैफ अली खान और उनकी मां गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शर्मिला टेगौर पहुंचे। ओटीटी पर स्ट्रीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 12:20:31

2 News : पहली बार सैफ-अमृता की शादी-तलाक पर बोलीं शर्मिला, करीना ने ऐसे की पति-सास की तारीफ

‘कॉफी विद करण 8’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर सैफ अली खान और उनकी मां गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शर्मिला टेगौर पहुंचे। ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाले इस चैट शो में पहली बार मां औऱ बेटे की जोड़ी नजर आई। इस दौरान शर्मिला ने पहली दफा सैफ और एक्ट्रेस अमृता सिंह के तलाक पर चुप्पी तोड़ी। सैफ और अमृता का तलाक कई साल पहले हो चुका है और ये बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ था।

करण के एक सवाल पर शर्मिला ने सैफ और अमृता की शादी का किस्सा सुनाया औऱ साथ ही तलाक का भी जिक्र किया। शर्मिला ने कहा कि मैं सैफ की शादी होने के एक दिन बाद आई थी और मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। मैं नहीं चाहती थी कि ये शादी हो और इसी वजह से मैं सैफ को इससे दूर रहने की सलाह देने आई थी। इसके जवाब में मुझे पता चला कि वो कल ही अमृता संग शादी कर चुका है। इस पर सैफ ने बताया कि मेरा जवाब सुनने के बाद मां की आंखों से आंसू गिरने लगे और उन्होंने कहा कि वो इस फैसले से हर्ट हुई हैं।

शर्मिला ने खुलासा किया कि सैफ का यह रिश्ता आसान नहीं रहा। रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव ने न सिर्फ सैफ और अमृता बल्कि पूरे परिवार को परेशान किया। दोनों के अलग होने की वजह से बच्चे भी घर से दूर हुए। इब्राहिम तब सिर्फ 3 साल का था। ऐसे में उसके दादा (मंसूर अली खान पटौदी) पोते के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए, जबकि वो उसे बहुत चाहते थे। शो में सैफ ने बताया कि 20 साल की उम्र में उन्होंने शादी की और चीजें बदल गईं। इसके बावजूद अमृता उनके लिए बड़ा सपोर्ट रही थीं।

kopffee with karan 8,karan johar,Sharmila Tagore,saif ali khan,Amrita Singh,Kareena Kapoor Khan,sara ali khan,ibrahim,soha ali khan,saba ali

‘कॉफी विद करण 8’ में दिखाया गया करीना कपूर खान का वीडियो संदेश

एपिसोड के दौरान करण ने शर्मिला व सैफ को करीना कपूर खान, सोहा अली खान और सारा अली खान के वीडियो संदेश भी दिखाए। करीना से पूछा गया कि सैफ उनके लिए क्या मायने रखते हैं। इस पर करीना बोलीं, “सैफ मेरे लिए क्या मायने रखते हैं? सैफ मेरा संपूर्ण अस्तित्व हैं। वह मेरा पूरा ब्रह्मांड है। मेरी पूरी जिंदगी मेरे सैफ के इर्द-गिर्द घूमती है।

जब भी मैं उसके बारे में बात करती हूं तो मेरी आंखें भर आती हैं क्योंकि वह मेरी जिंदगी है। मेरी पसंदीदा याद हमेशा वह रहेगी, जब मैं सैफ से मिली थी। सैफ लद्दाख में एक मेकअप वैनिटी वैन के ऊपर बैठे थे। बिना उनकी टी-शर्ट के। और मैंने पूछा कि वह आदमी कौन है जो वैनिटी वैन के ऊपर बैठा है?। और मैंने करीब से देखा और मुझे ऐसा लगा, ‘हे भगवान, वह सैफ है।’

यही वह पल था जब मैंने अपना दिमाग खो दिया। बस यही था।” करीना ने सास शर्मिला की भी तारीफ करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि जब से मैं सैफ से मिली हूं, तब से मैं उन्हें अम्मा कहती हूं क्योंकि मैं वास्तव में उनके लिए जुड़ाव और प्यार महसूस करती हूं। वह मुझे बेटी की तरह देखती है, सोहा और सबा की तरह।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम