न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉफी विद करण 8 : लंबे समय तक आपस में बात नहीं करती थीं काजोल-रानी, अब दोनों बहनों ने किया कारण का खुलासा

‘कॉफी विद करण’ का हर सीजन खूब सुर्खियां बटोरता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी इसका 8वां सीजन भी खूब धूम मचा रहा है। इसमें आने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Nov 2023 11:29:29

कॉफी विद करण 8 : लंबे समय तक आपस में बात नहीं करती थीं काजोल-रानी, अब दोनों बहनों ने किया कारण का खुलासा

‘कॉफी विद करण’ का हर सीजन खूब सुर्खियां बटोरता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी इसका 8वां सीजन भी खूब धूम मचा रहा है। इसमें आने वाली सेलेब्रिटी जोड़ियों के सामने करण जौहर काफी निजी सवाल रखते हैं, जिनका जवाब भी जोरदार होता है। इसके ताजा एपिसोड में दो कजिन सिस्टर और बेहतरीन एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी नजर आईं।

दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके बीच मनमुटाव की खबरें आती रहीं। यहां तक कि दोनों आपस में बात भी नहीं करती थीं। अब शो में इसकी वजह का खुलासा हुआ। रानी ने कहा कि वह करिअर के शुरुआती दिनों में चचेरी बहन काजोल की तुलना में ऐश्वर्या राय से ज्यादा बात करती थीं। उन्होंने इसे ऑर्गेनिक दूरी का नाम दिया और बताया कि ये दूरियां हाल ही में भरी हैं।

इस पर करण ने कहा कि ये सरप्राइजिंग हैं ‘यह किस तरह का परिवार है’ कि वे एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। इसके जवाब में काजोल ने कहा कि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। यह महज एक ऑगेनिक दूरी थी, जहां तक काम का सवाल है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम दोनों को वह स्थान पसंद आया, जहां हम थे।

koffee with karan 8,karan johar,kajol,rani mukerjee,kajol rani,kuch kuch hota hai,rani kajol sisters

काजोल-रानी ने आपसी दूरी को बताया ऑर्गेनिक, पिता खोने के बाद दोनों आईं करीब

इसके बाद रानी ने कहा कि ऐसा इसलिए भी था क्योंकि मैं काजोल को बचपन से जानती हूं और वह मेरे लिए काजोल दीदी थीं और यह थोड़ा अजीब था। मुझे लगता है कि जब आप अलग हो जाते हैं तो आपको वास्तव में इसका कारण नहीं पता होता है, क्योंकि आप अक्सर नहीं मिलते हैं। काजोल दीदी शहर में रहती थीं और हम जुहू में थे।

मैं और तनीषा बहुत करीब थे और अब भी हैं, लेकिन काजोल दीदी हमेशा परिवार के लड़कों के करीब थीं। तो, यह थोड़ा अजीब था। हमारे पिता के निधन के बाद हम और क्लोज हो गए। इस पर काजोल ने कहा कि यह बिल्कुल ऑर्गेनिक चीज है। रानी ने कहा कि एक परिवार के रूप में जब आप अपने प्रियजनों को खो देते हैं। मैं काजोल के पिता (शोमू मुखर्जी) के करीब थीं।

जब आप कठिन समय और नुकसान से गुजरते हैं, तभी हर कोई करीब आता है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों दोनों में काफी नजदीकियां देखी जा रही हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के दुर्गा पूजा पंडालों में एक साथ देखा गया। उन्हें 25 साल पहले करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ काम करने का मौका मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका