न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक-कियारा की ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ को लेकर आई अपडेट, कंगना के राजनीति में जाने पर ऐसा बोले मनोज

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इसे फैंस का अच्छा रिस्पोंस मिला, जिसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 8:16:30

2 News : कार्तिक-कियारा की ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ को लेकर आई अपडेट, कंगना के राजनीति में जाने पर ऐसा बोले मनोज

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इसे फैंस का अच्छा रिस्पोंस मिला, जिसके दम पर यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। इस फिल्म से पहले कार्तिक और कियारा ‘भूल भुलैया 2’ में भी साथ काम कर चुके थे। उनकी केमेस्ट्री सबको अच्छी लगी। यह जोड़ी ‘सत्यप्रेम की कथा’ के सीक्वल में दोबारा दिखाई दे सकती है। फिल्म की प्रोड्यूसर शरीन मंत्री ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्मों के कई पहलुओं पर चर्चा की और ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ के बारे में भी बात की।

शरीन ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि आप जानते हैं कि हमने हमेशा उन प्रोजेक्ट का सपोर्ट करने में विश्वास किया है जिनके पीछे एक सोच होती है। लेकिन हम हर प्रकार की स्टाइल के साथ एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं, जिनके लिए एक ऑडियंस है। चाहे वो कॉमेडी हो, ड्रामा हो, एक्शन हो - सब कुछ। ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ और ‘लॉस्ट’ के अलावा हमने एक मराठी बायोग्राफी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ बनाई है। साथ ही एक वेब शो प्रोड्यूस किया है जो सनी लियोन की असल जिंदगी पर आधारित है।

कंटेंट हमारे लिए हमेशा किंग है और रहेगा। मैं उस स्टाइल को देखते हुए बड़ी हुई हूं, वास्तव में इसका आनंद लेती हूं, और मुझे पता है कि दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा अभी भी एक अच्छी, भरोसेमंद लव स्टोरी का लुत्फ उठाता है। हमारे पास पाइपलाइन में कुछ रोमांटिक स्क्रिप्ट हैं और मैं अच्छे समय में उनके बारे में खुलासा करूंगी।

शरीन ने ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ को लेकर कहा कि ठीक है, इसकी गुंजाइश है, लेकिन फिलहाल हमारे पास पार्ट 2 के बारे में कोई आइडिया नहीं है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, कभी ना मत कहो। उल्लेखनीय है कि कार्तिक की अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ है, जो 14 जून को रिलीज होगी। इसके बाद कार्तिक फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के साथ एक और फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसे विशाल भारद्वाज डायरेक्ट करेंगे।

satyaprem ki katha 2 movie,satyaprem ki katha,kartik aaryan,kiara advani,shareen mantri,manoj bajpayee,kangana ranaut,manoj kangana,kangana politics

कंगना रनौत एक बहुत ही सुपरलेटिव एक्ट्रेस हैं : मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी एक शानदार अभिनेता होने के साथ ही बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। अब मनोज ने कंगना रनौत के पॉलिटिक्स जॉइन करने पर राय व्यक्त की है। मनोज हाल ही में न्यूज 24 चैनल के एक इवेंट का हिस्सा बने थे, जहां उनसे पूछा गया कि वे कंगना को फॉलो करते हैं या नहीं? जवाब में मनोज ने कंगना की तारीफों के पुल बांध दिए।

उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि कंगना एक बहुत ही सुपरलेटिव एक्ट्रेस हैं। वह कमाल की हैं। मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं। मैंने जब उन्हें पहली बार ‘गैंगस्टर’ (2006) में देखा और फिर ‘वो लम्हे’ में उनकी एक्टिंग स्किल देखी तो हैरान रह गया कि कोई इतनी शानदार, इतनी कमाल एक्टिंग कैसे कर सकता है। मनोज आगे एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने कहीं पढ़ा था कि कंगना चुनाव लड़ सकती हैं।

वह बहुत ही शानदार अभिनेत्री हैं, इसलिए जब मुझे उनके चुनाव लड़ने की खबरों का पता चला तो मुझे दुख भी हुआ। इस दौरान मनोज ने बताया कि इंडस्ट्री में उनका फेवरेट एक्टर कौन है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में नसीरुद्दीन साहब से बेहतर स्टार और कोई नहीं हो सकता। पसंदीदा एक्ट्रेसेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में तब्बू, रसिका दुग्गल, कोंकणा सेन शर्मा और कंगना के नाम लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम