न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें कैसा बिजनेस कर रही हैं रणदीप और कुणाल के डायरेक्शन वालीं फिल्में, अजय-सिद्धार्थ की फिल्मों का हाल भी जानें

एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्र्य वीर सावरकर' को राष्ट्रीय शहीद दिवस के मौके पर 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 1:18:04

देखें कैसा बिजनेस कर रही हैं रणदीप और कुणाल के डायरेक्शन वालीं फिल्में, अजय-सिद्धार्थ की फिल्मों का हाल भी जानें

एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को राष्ट्रीय शहीद दिवस के मौके पर 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में रणदीप ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की जिंदगी पर्दे पर उतारी है। खास बात ये है कि रणदीप की डायरेक्टर के रूप में यह पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी और रणदीप की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को होली की छुट्टी का भी फायदा नहीं मिला। इस बीच फिल्म की कमाई के चौथे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 2.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 8.25 करोड़ हो गया है। फिल्म ने 1.05 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी। इसके खाते में दूसरे दिन 2.25 करोड़ और तीसरे दिन 2.7 करोड़ रुपए आए। फिल्म में अंकिता लोखंडे ने रणदीप की पत्नी की भूमिका निभाई है। अमित सियाल का भी अहम रोल है। इसे हिंदी व मराठी भाषा में रिलीज किया गया है।

दूसरी ओर, बॉक्स-ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद एक्टर कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की कमाई में तेजी दर्ज की गई थी। फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 1.5 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन यह आंकड़ा 2.75 करोड़ और तीसरे दिन 2.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। फिल्म ने सोमवार को 2.62 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसकी भारत में टोटल कमाई 9.67 करोड़ रुपए हो गई है। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ तीन ऐसे दोस्तों की कहानी है, जो गोवा फन करने जाते हैं, लेकिन एक ड्रग्स केस में फंस जाते हैं।

swatantrya veer savarkar,madgaon express,shaitaan,yodha,randeep hooda,kunal kemmu,ajay devgn,madhvan,sidharth malhotra,box office collection

फैंस के बीच कम नहीं हो रहा है ‘शैतान’ का क्रेज, ‘योद्धा’ भी जंग में कायम

अजय देवगन की ‘शैतान’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘योद्धा’ भी थिएटर्स में पहले से ही दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रही हैं। हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ ने अपनी रिलीज के बाद से लगातार धमाकेदार परफॉर्म किया है। यहां तक कि रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट तकरीबन 65 करोड़ रुपए है। ‘शैतान’ ने 18वें दिन सोमवार (25 मार्च) को 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की।

इसी के साथ फिल्म ने 128.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अब बात करते हैं 'योद्धा' की। यह शुरुआत से सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म में सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा का डायरेक्शन है। इसे धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाया है। 'योद्धा' ने 11वें दिन सोमवार को 1.7 करोड रुपए की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.01 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम