न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बंपर कमाई के साथ इस फिल्म से आगे निकली ‘टाइगर 3’, इन 2 से रह गई पीछे, सलमान की सबसे बड़ी ओपनर

सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' रविवार (12 नवंबर) को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यशराज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 12:37:53

बंपर कमाई के साथ इस फिल्म से आगे निकली ‘टाइगर 3’, इन 2 से रह गई पीछे, सलमान की सबसे बड़ी ओपनर

सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' रविवार (12 नवंबर) को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की खास भूमिकाएं हैं, जबकि शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है। फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और थिएटर्स में भीड़ उमड़ पड़ी।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार 'टाइगर 3' ने बंपर ओपनिंग करते हुए भारत में बॉक्स ऑफिस पर 44.5 करोड़ की धुआंधार कमाई कर डाली। इसके हिंदी वर्जन ने 43.2 करोड़, तेलुगू ने 1.15 और तमिल ने 0.15 करोड़ रुपए का बिजेनस किया। इसके साथ ही 'टाइगर 3' ने इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग के मामले में सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ को पछाड़ दिया।

‘गदर 2’ ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि 'टाइगर 3' शाहरुख खान की दो फिल्मों से पिछड़ गई। 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ और 'पठान' ने 57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दोनों ही फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 1000-1000 करोड़ का कलेक्शन किया था।

tiger 3,Salman Khan,actor salman khan,box office collection,katrina kaif,emran hashmi,tiger 3 movie,tiger 3 diwali,gadar 2,pathan,jawan

छुट्टियों में ‘टाइगर 3’ का बिजनेस और बढ़ने की उम्मीद

यह फिल्म सलमान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। इसने साल 2019 में डायरेक्टर अली अब्बास जफर की ‘भारत’ (42.30 करोड़) और साल 2015 में डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम रतन धन पायो’ (40.35 करोड़) को पछाड़ दिया, जो दिवाली पर ही रिलीज हुई थी। इसी तरह कैटरीना के लिए साल 2018 में डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़) और सलमान के साथ ‘भारत’ के बाद ‘टाइगर 3’ उनकी तीसरी सबसे बड़ी ओपनर है।

‘टाइगर 3’ टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त है और ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। माना जा रहा है कि अभी दिवाली की 2-3 दिन की छुट्टियों में ‘टाइगर 3’ का बिजनेस और बढ़ जाएगा। इसके सामने फिलहाल कोई दूसरी बड़ी मूवी भी नहीं है। हालांकि पाइरेसी वेबसाइट्स पर इस फिल्म को रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक करने से इसका बिजनेस प्रभावित हो सकता है। फिल्म वेबसाइटों, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज पर डाउनलोड करने के लिए एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका