न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘शैतान’ ने तीसरे दिन छुआ यह खास आंकड़ा, इस अवार्ड समारोह में शाहरुख खान ने मारी बाजी

एक्टर अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म 'शैतान' से इन दिनों सिनेमाघरों की रौनक बढ़ गई है। दर्शक फिल्म पर खूब प्यार लुटा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Mar 2024 1:55:54

2 News : ‘शैतान’ ने तीसरे दिन छुआ यह खास आंकड़ा, इस अवार्ड समारोह में शाहरुख खान ने मारी बाजी

एक्टर अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म 'शैतान' से इन दिनों सिनेमाघरों की रौनक बढ़ गई है। दर्शक फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और थिएटर की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। उन्हें लीक से हटकर बनाई गई इस फिल्म की कहानी आकर्षित कर रही है। फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। इसने तीन दिन में ही भारत में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का खास आंकड़ा छू लिया है। 'शैतान' ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

इसके बाद शनिवार को भी इसका जादू बरकरार रहा और इसने 18.75 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाल लिए। अब तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने रविवार (10 मार्च) को 20 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 53.50 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इस मामले में अजय की ही फिल्म 'भोला' पिछड़ गई जो पिछले साल 30 मार्च को रिलीज हुई थी। ‘भोला’ ने तीन दिन में 30.8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

'शैतान' ने पूरी दुनिया में 60 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके डायरेक्टर विकास बहल और प्रोड्यूसर अजय देवगन हैं। माधवन ‘शैतान’ के नेगेटिव किरदार में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, किरण राव के डायरेक्शन वाली फिल्म 'लापता लेडीज' ने रिलीज के 10वें दिन रविवार को 1.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपए हो गया है। एक्ट्रेस यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' ने 17वें दिन 3.35 करोड़ रुपए कमाए। इसका कुल कलेक्शन 65.65 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

shaitaan,article 370,laapataa ladies,ajay devgn,r madhavan,shaitaan box office collection,zee cine award,shahrukh khan,jawan,pathan

जी सिने अवार्ड : शाहरुख को ‘जवान’ और ‘पठान’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

22वें जी सिने अवार्ड का आयोजन रविवार (10 मार्च) रात मुंबई में किया गया। तमाम सितारों ने रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। लिस्ट में शाहरुख खान, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रणदीप हुड्डा, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, सोनू निगम समेत तमाम सितारे शामिल हैं। शाहरुख इस शाम के सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। शाहरुख ने ‘जवान’ और ‘पठान’ में अपनी एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। शाहरुख की एक और फिल्म ‘डंकी’ भी पिछले साल रिलीज हुई थी जो कि बहुत बड़ी हिट नहीं बन सकी थी। आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना ने शो को होस्ट किया।

देखें विजेताओं की लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - शाहरुख खान (जवान और पठान)
सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस : रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स - जवान
सर्वश्रेष्ठ एक्शन - जवान
सर्वश्रेष्ठ स्टोरी - एटली (जवान)
सर्वश्रेष्ठ गाना - अनिरुद्ध रविचंदर (जवान)
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग - जवान
सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स - कुमार (चलिया-जवान)
सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक सिंगर - अरिजीत सिंह (झूमे जो पठान)
सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर - शिल्पा राव (बेशरम रंग)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन - मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
परफॉर्मर ऑफ द ईयर मेल - कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)
परफॉर्मर ऑफ द ईयर फिमेल – अनन्या पांडे (खो गए हम कहां)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम