न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय-माधवन की ‘शैतान’ ने पहले दिन की जबरदस्त कमाई, ‘लापता लेडीज’ और ‘आर्टिकल 370’ का कलेक्शन भी जानें

अजय देवगन, आर माधवन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका की हॉरर ड्रामा मूवी ‘शैतान’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 12:38:07

अजय-माधवन की ‘शैतान’ ने पहले दिन की जबरदस्त कमाई, ‘लापता लेडीज’ और ‘आर्टिकल 370’ का कलेक्शन भी जानें

अजय देवगन, आर माधवन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका की हॉरर ड्रामा मूवी ‘शैतान’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म शुक्रवार (8 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पोंस मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन भारत में 14.50 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही। इसने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अजय की ही ‘भोला’ और आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

‘भोला’ ने 11.20 करोड़ रुपए और ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 10.69 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी। माना जा रहा है कि ‘शैतान’ अगले दो दिन यानी वीकेंड पर और भी शानदार कमाई कर सकती है। फिल्म के लिए 1.76 लाख टिकटों की प्री सेल हुई थी और इसने एडवांस बुकिंग में ही 4.14 करोड़ कमा लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘शैतान’ का बजट 60 से 65 करोड़ रुपए है।

फिल्म में सदाबहार हीरो अजय की एक्टिंग की तो तारीफ हो ही रही है लेकिन माधवन ने खौफनाक रूप से सारी लाइमलाइट बटोर ली। जानकी बोडीवाला ने भी दमदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा। इसके डायरेक्टर विकास बहल हैं। यह गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक है।

shaitaan,ajay devgn,r madhavan,jyothika,shaitaan movie,laapataa ladies,kiran rao,aamir khan,article 370,yami gautam

किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ 8 दिन में भारत में कमा चुकी है...

आमिर खान की एक्स-वाइफ और डायरेक्टर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च को रिलीज हो गई थी। इसे क्रिटिक से बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फैंस ने इसमें कम ही दिलचस्पी दिखाई। फिल्म ने 8वें दिन शुक्रवार (8 मार्च) को 65 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इससे साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 6 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म ने पहले दिन 75 लाख, दूसरे दिन 1.45 करोड़, तीसरे दिन 1.7 करोड़, चौथे दिन 38 लाख, पांचवें दिन 55 लाख, छठे दिन 50 लाख और सातवें दिन 55 लाख रुपए कमाए थे। किरण इस फिल्म से 14 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रही हैं। इसके पहले उन्होंने ‘धोबी घाट’ बनाई थी। एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' की रिलीज का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है।

23 फरवरी को रिलीज हुई ये फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा है। इसने दमदार कलेक्शन कर अपने बजट से ज्यादा कमाई कर डाली। फिल्म के कलेक्शन में उतार-चढ़ान देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को इसने 1.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का घरेलू कलेक्शन 59.55 करोड़ हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम