न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय को ‘सरफिरा’ से भी मिली निराशा, ‘इंडियन 2’ ने पहले दिन की शानदार कमाई, इन 2 फिल्मों का हाल भी जानें

दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘सरफिरा’ शुक्रवार (12 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jul 2024 1:24:45

अक्षय को ‘सरफिरा’ से भी मिली निराशा, ‘इंडियन 2’ ने पहले दिन की शानदार कमाई, इन 2 फिल्मों का हाल भी जानें

दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘सरफिरा’ शुक्रवार (12 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म साल 2020 में आई हिट तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू'की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म को जमकर सराहा, लेकिन फैंस ने वैसा रिस्पोंस नहीं दिया जैसी उम्मीद की जा रही थी। भारी उम्मीदों के बावजूद फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सरफिरा’ ने भारत में 2.40 करोड़ रुपए की कमाई की। सुबह के शो में लगभग 7.03% लोग दिखे जबकि शाम के शो में 13.72% के साथ कुछ सुधार हुआ और रात के शो में 20.24% की बढ़ोतरी हुई। माना जा रहा है कि वीकेंड के दो दिन शनिवार व रविवार को इसके प्रदर्शन में सुधार होगा। फिल्म का बजट करीब 85 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। 'सरफिरा' अक्षय की 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सेल्फी' और 2021 में आई ‘बेलबॉटम’ से भी नीचे है। ‘सेल्फी’ ने 2.55 करोड़ और 'बेलबॉटम' ने 2.75 करोड़ के साथ शुरुआत की थी।

इससे पहले इसी साल रिलीज हुई अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने भी एक्टर को निराश किया था। BMCM फ्लॉप साबित हुई। 'सरफिरा' महाराष्ट्र के अंदरूनी गांव में रहने वाले स्कूएल मास्ट र के बेटे वीर जनार्दन म्हामत्रे (अक्षय) की कहानी है, जो कम लागत वाली एयरलाइंस शुरू करने के इरादे से एयरफोर्स की नौकरी से इस्तीनफा दे चुका है। परेश रावल और राधिका मदान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

sarfira,Akshay Kumar,paresh rawal,indian 2,indian,kamal haasan,kalki 2898 ad,prabhas,kill,lakshya lalwani,box office collection

कमल हासन की ‘इंडियन 2’ है 1996 में आई ‘इंडियन’ फिल्म का सीक्वल

शुक्रवार को सिनेमाघरों में कमल हासन की साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इंडियन 2' भी रिलीज हुई। ये कमल की साल 1996 में आई 'इंडियन' की सीक्वल है। इसी फिल्म की बदौलत 'इंडियन 2' का रिलीज से पहले काफी बज था जिसके चलते फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए प्री-सेल लगभग 10.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

अब 'इंडियन 2' के पहले दिन की कमाई के आंकडे सामने आ गए हैं। फिल्म ने 26 करोड़ रुपए की बेहतरीन कमाई की है। फिल्म ने तमिल में सबसे ज्यादा 17 करोड़ का कलेक्शन किया है। जैसे की पहले से माना जा रहा था फिल्म की हिंदी बेल्ट में कमजोर शुरुआत हुई और इसने 1.1 करोड ही कमाए। तेलुगु में कलेक्शन 7.9 करोड़ रुपए रहा। इस बीच ‘कल्कि 2898 एडी’ अभी सिनेमाघरों में जमी हुई है।

27 जून को रिलीज हुई फिल्म ने शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपए कमाए। इसकी भारत में कुल कमाई 548.6 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी के अहम किरदार हैं। लक्ष्य लालवानी की डेब्यू फिल्म ‘किल’ का कलेक्शन धीरे-धीरे कम हो रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को 79 लाख रुपए जुटाए। इसी के साथ ‘किल’ का कुल कलेक्शन 11.89 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क