न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : ओपनिंग डे पर फेल हुई ‘मैं अटल हूं’, ‘हनुमान’ सहित इन 6 फिल्मों का भी जान लें हाल

एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहुचर्चित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ शुक्रवार (19 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jan 2024 12:26:11

Box Office Collection : ओपनिंग डे पर फेल हुई ‘मैं अटल हूं’, ‘हनुमान’ सहित इन 6 फिल्मों का भी जान लें हाल

एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहुचर्चित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ शुक्रवार (19 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर आधारित है। इसमें पंकज की दमदार एक्टिंग देखने को मिली। उनका लुक हर ओर चर्चा बटोर रहा है। माना जा रहा था कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 1 करोड़ रुपए ही कमाए।

फिल्म बनाने में 20 करोड़ तक खर्च हुआ है और इसे करीब 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर अपना परफोरमेंस सुधारने में सफल रहेगी। फिल्म में वाजपेयी के जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को दिखाया गया है। इसमें वाजपेयी के पीएम बनने, राम मंदिर विवाद, कवि और राजनीतिक करिअर पर फोकस किया गया है। फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का निर्देशन रवि जाधव ने किया है।

इसे ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने लिखा है। यह भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो का प्रोडक्शन है और इसे विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि पंकज की पिछले साल दो फिल्में ‘ओएमजी 2’ और ‘फुकरे 3’ फिल्म रिलीज हुई थी। खास बात ये है कि दोनों ने ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। भले ही इनमें पंकज मेन हीरो नहीं थे, लेकिन वे दर्शकों की वाहवाही लूटने में कामयाब हुए थे।

main atal hoon,guntur kaaram,hanuman,merry christmas,captain miller,dunki,salaar,box office collection,pankaj tripathi,atal bihari vajpayee

महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ 200 करोड़ पार, तेजा सज्जा की ‘हनुमान’...

पिछले शुक्रवार यानी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में 4 फिल्में ‘गुंटूर कारम’, ‘हनुमान’, ‘मैरी क्रिसमस’ और ‘कैप्टन मिलर’ रिलीज हुई थी। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ ने 8वें दिन शुक्रवार (19 जनवरी) को 3 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही उसकी भारत में कमाई 110.90 करोड़ रुपए हो गई है।

इसने वर्ल्डवाइड 7 दिन तक के आंकड़ों के आधार पर 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। तेलुगू स्टार तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ ने 8वें दिन 9.50 करोड़ रुपए कमाए। इसकी भारत में कमाई 98.80 करोड़ और वैश्विक स्तर पर 150 करोड़ रुपए पहुंच गई है। बता दें ‘हनुमान’ 20 करोड़ तो ‘गुंटूर कारम’ 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी है।

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ‘मैरी क्रिसमस’ ने पहले हफ्ते 14 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन करने के बाद दूसरे शुक्रवार को 52 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसकी टोटल कमाई 15 करोड़ 27 लाख रुपए हो चुकी है। धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' ने सैकंड फ्राइडे को 1 करोड़ रुपए का बिजनेस करने के बाद भारत में 41 करोड़ 67 लाख रुपए कमा लिए हैं।

21 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने 30वें दिन 19 जनवरी को 20 लाख रुपए कमाए और उसकी भारत में कुल कमाई 225.87 करोड़ हो गई। इसी तरह 22 दिसंबर को आई प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने शुक्रवार को 29वें दिन 20 लाख रुपए अपने खाते में डाले और इसका भारत में कुल कलेक्शन 405.63 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम