न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कल्कि’ स्टार प्रभास हासिल करेंगे यह उपलब्धि, ‘सरफिरा’ और ‘इंडियन 2’ का BO Collection भी देखें

‘कल्कि 2898 AD’ की देश-विदेश में धूम मची हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के स्पेशल क्लब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 1:27:41

‘कल्कि’ स्टार प्रभास हासिल करेंगे यह उपलब्धि, ‘सरफिरा’ और ‘इंडियन 2’ का BO Collection भी देखें

‘कल्कि 2898 AD’ की देश-विदेश में धूम मची हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के स्पेशल क्लब में एंट्री करने वाली है। प्रभास की दूसरी फिल्म होगी, जो यह मील का पत्थर छूएगी। इससे पहले प्रभास की ‘बाहुबली 2’ ने दुनियाभर में धमक दिखाते हुए कमाई का यह खास आंकड़ा पार किया था। ‘बाहुबली 2’ का टोटल कलेक्शन 1800 करोड़ रुपए रहा था। उल्लेखनीय है कि ‘कल्कि’ 27 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म भारत में और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 973.1 करोड़ हो गया है।

‘कल्कि’ ने 20वें दिन 16 जुलाई को भारत में 4.25 करोड़ रुपए कमाए। अब तक इसने 588.25 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। प्रभास के करिअर के लिए ये फिल्म बहुत अहम है। उनकी पिछले साल आई मूवी ‘आदिपुरुष’ ने काफी निराश किया था। ‘कल्कि’ में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन जैसे दिग्गज स्टार्स भी हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर, विजय देवरकोंडा और एसएस राजामौली ने कैमियो रोल निभाया है। फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। लोगों को फिल्म की स्टोरीलाइन और वीएफएक्स काफी पसंद आ रहे हैं।

इस बीच फिल्म को डिजिटल यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर एक अपडेट सामने आई है। मेकर्स फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के 10 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने की सोच रहे हैं। इसका मतलब है कि फिल्म सितंबर की शुरुआत में ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। प्राइम वीडियो इंडिया तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसे स्ट्रीम करेगी, जबकि नेटफ्लिक्स इंडिया हिंदी वर्जन पेश करेगा। हालांकि अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,prabhas,amitabh bachchan,sarfira,Akshay Kumar,indian 2,kamal haasan,box office collection

‘सरफिरा’ से अक्षय कुमार तो ‘इंडियन 2’ से कमल हासन को मिली निराशा

अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मगर पिछले काफी समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जादू बिखरने में फेल साबित होती दिखी हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की विफलता के बाद ‘सरफिरा’ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। फिल्म की कमाई पहले दिन से निराशाजनक रही है। पांचवें दिन मंगलवार (16 जुलाई) को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।

इसी के साथ फिल्म ने अब तक 15.20 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। दूसरी ओर, साउथ सुपरस्टार कमल हासन की ‘इंडियन 2’ भी दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार था, लेकिन इसकी रिलीज के बाद लोगों में फिल्म को लेकर बिल्कुल भी उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म ने पांचवें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 65.15 करोड़ रुपए हो गया है। यह फिल्म 1996 में आई ‘इंडियन’ का सीक्वल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क