न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे दिन भी बड़ी जंप नहीं लगा पाई ‘घूमर’, बढ़ता ही जा रहा है ‘गदर 2’ का क्रेज, 9वें दिन कमाए...

अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 23 साल हो गए हैं। उन्होंने ‘रिफ्यूजी’ से लेकर ‘घूमर’ तक के करिअर में कई यादगार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 11:21:03

दूसरे दिन भी बड़ी जंप नहीं लगा पाई ‘घूमर’, बढ़ता ही जा रहा है ‘गदर 2’ का क्रेज, 9वें दिन कमाए...

अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 23 साल हो गए हैं। उन्होंने ‘रिफ्यूजी’ से लेकर ‘घूमर’ तक के करिअर में कई यादगार रोल किए हैं। इसके बावजूद अभिषेक को फैंस का उतना प्यार नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। ‘घूमर’ के साथ एक बार फिर यही बात साबित होने जा रही है। हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पोंस नहीं मिलने के और भी कई कारण है।

बहरहाल ‘घूमर’ ने शनिवार (19 अगस्त) को पहले दिन की तुलना में सुधार तो किया, लेकिन यह ज्यादा उत्साहजनक स्थिति नहीं है। Sacknilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 1.20 करोड़ रुपए कमाए, जबकि इसकी पहले दिन शुक्रवार की कमाई 85 लाख रुपए रखी थी। यानी दो दिन मिलाकर इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म को आज रविवार के बिजनेस से काफी उम्मीदें रहेंगी। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की जिंदगी पर आधारित है, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखती है। हालांकि वह एक हादसे में दायां हाथ खो देती है, जिसके बाद अभिषेक कोच के रूप में उसको नई राह दिखाते हैं।

फिल्म में अभिषेक व सैयामी खेर के साथ, शबाना आजमी व अंगद बेदी के भी अहम रोल हैं। अमिताभ बच्चन का कैमियो है। फिल्म का कई क्रिकेटर्स ने प्रमोशन किया है। इसके बावजूद इसका बिजनेस रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा।

ghoomer,gadar 2,omg 2,jailer,abhishek bachchan,saiyami kher,sunny deol,Akshay Kumar,rajinikanth

‘गदर 2’ की टोटल कमाई 337.13 करोड़, ‘ओएमजी 2’ बनी 100 करोड़ी, ‘जेलर’...

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज भी इसका क्रेज उतना ही है जितना पहले दिन था। इसने 9 दिन में 337.13 करोड़ रुपए कमा डाले। ‘गदर 2’ की कमाई एक्सप्रेस शान से आगे बढ़ रही है। इसने शनिवार (19 अगस्त) को 32 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

फिल्म पहले दिन 40.1 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़, तीसरे दिन 51.7 करोड़, चौथे दिन 38.7 करोड़, पांचवें दिन 55.4 करोड़, छठे दिन 32.37 करोड़, सातवें दिन 23.28 करोड़, आठवें दिन 20.5 करोड़ कमाने में सफल रही थी। ‘गदर 2’ साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष रंधावा, सिमरत कौर और गौरव चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं।

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 9वें दिन शनिवार को 10.50 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 101.58 करोड़ रुपए हो चुकी है। साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 10वें दिन शनिवार को 18 करोड़ रुपए बिजनेस किया। इसका टोटल कलेक्शन 263.90 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार