न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘घूमर’ की फिरकी में नहीं फंसे दर्शक, पहले दिन की कमाई बेहद कम, ‘गदर 2’ हुई 300 करोड़ी क्लब में शामिल

डायरेक्टर आर. बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘घूमर’ शुक्रवार (18 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसमें अभिषेक बच्चन और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Aug 2023 10:49:23

‘घूमर’ की फिरकी में नहीं फंसे दर्शक, पहले दिन की कमाई बेहद कम, ‘गदर 2’ हुई 300 करोड़ी क्लब में शामिल

डायरेक्टर आर. बाल्की की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘घूमर’ शुक्रवार (18 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसमें अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की प्रमुख भूमिकाएं हैं। फिल्म का काफी प्रमोशन किया गया। इसमें अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया की मदद ली। हालांकि पहले दिन की कमाई देखकर लगता है कि ‘घूमर’ सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में सफल नहीं रही, जबकि इसमें फिल्म की कहानी, डायरेक्शन, अभिषेक-सैयामी की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है।

‘घूमर’ को पिछले सप्ताह रिलीज हुई तीन बड़ी फिल्मों ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’ के कारण नुकसान उठाना पड़ा। फिल्म ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इसने मात्र 85 लाख रुपए कमाए। हालांकि क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से ‘घूमर’ को अच्छे रिव्यू मिले हैं और इसे एक प्रेरणादायक फिल्म बताया जा रहा है।

कहानी एक महिला क्रिकेटर पर आधारित है, जो बाद में एक एक्सीडेंट की वजह से दायां हाथ गंवा देती है। हालांकि इसके बाद भी उसका देश के लिए क्रिकेट खेलने का सपना बरकरार रहता है और तमाम संघर्ष के बाद कोच अभिषेक बच्चन की मदद से वह क्रिकेट खेलती है। पहले वह बल्लेबाज होती हैं, लेकिन बाद में गेंदबाज बनकर कहर बरपाती हैं।

ghoomer,gadar 2,omg 2,jailer,abhishek bachchan,saiyami kher,sunny deol,Akshay Kumar,rajinikanth

‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’...

इस बीच, सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का जलवा कायम है। फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार (18 अगस्त) को 19.5 करोड़ की कमाई की है जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 304.13 करोड़ हो गई। 300 करोड़ कमाने वाली 'गदर 2' 12वीं हिंदी फिल्म बन गई है।

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘गदर 2’ ने 369 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट मात्र 80 करोड़ का है। अब ‘ओएमजी 2’ पर नजर डाल ली जाए। फिल्म ने 18 अगस्त को यानी रिलीज के 8वें दिन 4.75 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 89.80 करोड़ रुपए हो गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़, दूसरे दिन 15.03 करोड़, तीसरे दिन 17.55 करोड़, चौथे दिन 12.06 करोड़, पांचवें दिन 17.02 करोड़, छठे दिन 7.02 करोड़ और सातवें दिन 5.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

वैसे फिल्म वर्ल्डवाइड बिजनेस के हिसाब से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर’ का हाल भी देख लिया जाए। पूरी दुनिया में धूम मचाने वाली ‘जेलर’ 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने 18 अगस्त को 9 करोड़ रुपए कमाए। इसका भारत में कुल कलेक्शन 244.85 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में यह 407.17 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार