न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गदर 2’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ पास किया मंडे टेस्ट, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’ की कमाई भी जानें

सनी देओल की ‘गदर 2’ की शान की सवारी जारी है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से ही ताबड़तोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 11:21:25

‘गदर 2’ ने रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ पास किया मंडे टेस्ट, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’ की कमाई भी जानें

सनी देओल की ‘गदर 2’ की शान की सवारी जारी है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से ही ताबड़तोड़ कमाई में लगी हुई है। सोमवार (14 अगस्त) को भी फैंस ने फिल्म के प्रति जबरदस्त प्यार का प्रदर्शन किया। ऐसे में उसने बेहद मुश्किल माना जाने वाला मंडे टेस्ट पास कर लिया है। ‘गदर 2’ जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने चौथे दिन 39 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही कुल कमाई 172 करोड़ रुपए हो गई है। ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40.10 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़ और तीसरे दिन 50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म ने सोमवार की कमाई के मामले में इस साल की सबसे बड़ी हिट और बॉलीवुड की सबसे बड़ी कमाई करने वाली शाहरुख की 'पठान' को भी पछाड़ दिया है।

'पठान' ने पहले सोमवार को 26.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हालांकि 'पठान' बुधवार को रिलीज हुई थी और सोमवार को इस फिल्म का छठा दिन था। दूसरी ओर, अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ की बात करें तो इसने चौथे दिन करीब 11-12 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 54 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये दोनों फिल्में शानदार कमाई करेंगी।

gadar 2,omg 2,jailer,sunny deol,Akshay Kumar,rajinikanth,ameesha patel,yami gautam,pankaj tripathi

‘जेलर’ ने भी मचा रखा है गदर, कमल हासन ने रजनीकांत को दी बधाई

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म ने 10 अगस्त को ओपनिंग डे पर 48.50 रुपए करोड़ का बिजनेस कर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने पांचवें दिन सोमवार (14 अगस्त) को 28 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने भारत में 150 करोड़ से ज्यादा तथा वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

आज फिल्म 28 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म की सक्सेस पर एक और साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन ने रजनीकांत को बधाई दी है। तमिल सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट 70 प्रतिशत से ज्यादा है। रजनीकांत ने 2 साल बाद ‘जेलर’ से धमाकेदार कमबैक किया है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘अन्नाथे’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

‘जेलर’ में रजनीकांत के साथ राम्याकृष्णन, योगी बाबू, शिवकुमार, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ की भी खास भूमिका हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। निर्देशन नेलशन दिलीप कुमार ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका