न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

200 करोड़ रुपए से भी आगे पहुंच गई ‘गदर 2’ की हुंकार, अक्षय और रजनीकांत की फिल्मों का जादू भी बरकरार

‘गदर 2’ को स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए ही इसके आस-पास रिलीज किया गया। फिल्ममेकर्स का यह फैसला बिल्कुल सही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Aug 2023 10:41:26

200 करोड़ रुपए से भी आगे पहुंच गई ‘गदर 2’ की हुंकार, अक्षय और रजनीकांत की फिल्मों का जादू भी बरकरार

‘गदर 2’ को स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए ही इसके आस-पास रिलीज किया गया। फिल्ममेकर्स का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है। सिनेमाघर हाउसफुल हैं। दर्शक इस फिल्म को जबरदस्त एंजॉय कर रहे हैं। थिएटर्स में सनी देओल (तारा सिंह) के डायलॉग और एक्शन सीन लोगों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर रहे हैं।

सनी 66 साल की उम्र में भी वही जोश-खरोश दिखाने में सफल रहे जो उन्हें 22 साल पहले ‘गदर’ में दिखाया था। अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा सहित अन्य कलाकार भी अपने किरदार के साथ न्याय करने में कामयाब हुए। बहरहाल हम बात करते हैं फिल्म की 5वें दिन यानी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को ‘गदर 2’ ने देशभर में लगभग 55.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 229 करोड़ रुपए का लाइफटाइम नेट बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने 11 अगस्त को रिलीज के पहले दिन 40 करोड़, दूसरे दिन 43 करोड़, तीसरे दिन 50 करोड़ तथा चौथे दिन 38.70 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘गदर 2’ का डायरेक्शन भी अनिल शर्मा ने ही किया है।

gadar 2,omg 2,jailer,sunny deol,Akshay Kumar,rajinikanth,ameesha patel,yami gautam,utkarsh sharma,pankaj tripathi

धीरे-धीरे 100 करोड़ की ओर बढ़ रही ‘ओएमजी 2’, ‘जेलर’...

अमित राय द्वारा निर्देशित ‘ओएमजी 2’ सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। इस फिल्म को भले ही A सर्टिफिकेट मिला हो, लेकिन इसकी कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी शानदार कारोबार किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इसने मंगलवार को 18.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। यानी इसकी कुल कमाई 73.67 करोड़ रुपए हो गई है।

11 अगस्त को ओपनिंग डे पर ‘ओएमजी 2’ ने 10.26 करोड़, शनिवार को 15.30 करोड़, रविवार को 17.55 करोड़ और सोमवार को 12.06 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म अक्षय कुमार और परेश रावल की 2012 की फिल्म ‘ओएमजी – ओह माय गॉड’ का सीक्वल है। इसमें पंकज त्रिपाठी को कांतिशरण मुद्गल नाम के भगवान शिव के भक्त की भूमिका में दिखाया गया है। अक्षय ने भगवान के दूत की भूमिका निभाई है और यामी गौतम एक वकील के रोल में हैं। अक्षय ने फिल्म में एडल्ट एजुकेशन जैसे गंभीर मुद्दे को सरलता के साथ समझाने की कोशिश की है।

उधर, साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ को भी फैंस का तगड़ा रिस्पोंस मिल रहा है। हालांकि अब वह ‘गदर 2’ से पीछे हो गई है। जेलर ने छठे दिन मंगलवार को 33 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 207.15 करोड़ रुपए हो गई है। जेलर ने 10 अगस्त को पहले दिन 48.35 करोड़, दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34.30 करोड़, चौथे दिन 42.20 करोड़ व पांचवें दिन 23.55 करोड़ रुपए कमाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार