न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर आई बहार, दूसरे दिन भी ‘ओएमजी 2’ पर भारी पड़ी ‘गदर 2’, रजनीकांत की ‘जेलर’ 100 करोड़ी

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' का सुरूर छाया हुआ है। फैंस इन दोनों फिल्मों पर ही जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Aug 2023 10:33:09

बॉक्स ऑफिस पर आई बहार, दूसरे दिन भी ‘ओएमजी 2’ पर भारी पड़ी ‘गदर 2’, रजनीकांत की ‘जेलर’ 100 करोड़ी

बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' का सुरूर छाया हुआ है। फैंस इन दोनों फिल्मों पर ही जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि दो बड़े स्टार्स की फिल्में एकसाथ एकदिन रिलीज होने से दोनों को नुकसान झेलना पड़ेगा, लेकिन अब इनकी परफोरमेंस देखकर ऐसा नहीं लग रहा। चलिए अब नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।

सनी देओल की ‘गदर 2’ शनिवार (12 अगस्त) को भी अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ पर काफी भारी पड़ी। पहले दिन रिकॉर्डतोड़ 40 करोड़ रुपए कमाने वाली ‘गदर 2’ ने अपनी फॉर्म बरकरार रखी और 43 करोड़ रुपए कूट डाले। यानी दो दिन मिलाकर उसकी कमाई 83 करोड़ रुपए पहुंच गई है। चूंकी फिल्म के केंद्र में हिंदुस्तान-पाकिस्तान है इसलिए 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक इसकी कमाई का आंकड़ा 175 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर व मनीष वाधवा के भी अहम रोल हैं। अब ‘ओएमजी 2’ के बिजनेस की बात भी कर लें। इसने भी दूसरे दिन कमाई में सुधार किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इसका 15 करोड़ का कारोबार रहा, जबकि पहले दिन फिल्म के खाते में 10 करोड़ रुपए आए थे। इसका मतलब है कि इसकी कमाई 25 करोड़ हो चुकी है।

gadar 2,omg 2,jailer,sunny deol,Akshay Kumar,rajinikanth,gadar 2 movie,omg 2 movie,jailer movie,box office collection

फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है रजनीकांत का जादू

साउथ इंडियन मूवीज के सुपरस्टार रजनीकांत (72) की फिल्म ‘जेलर’ भी पूरे देश में धूम मचा रही है। रजनीकांत ने दो साल बाद इस मूवी से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। उनका क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म गुरुवार (10 अगस्त) को रिलीज हुई थी और इसने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।

‘जेलर’ ने तीसरे दिन शनिवार को 35 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 109.10 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 48.35 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें 37.6 करोड़ केवल तमिल भाषा की थी। 10.2 करोड़ तेलुगु, 0.2 कन्नड़ और 0.35 हिंदी भाषा में थी। दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ कमाए।

फिल्म दुनियाभर में कमाई के आधार पर 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। फिल्म 225 करोड़ के बजट में बनी है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत 110 करोड़ की फीस ली है। फिल्म में राम्या कृष्णन, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया, विनायकन और योगी बाबू ने भी अपनी छाप छोड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार