न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’, फैंस पर नहीं चल पाया जादू, जानें दोनों का BO Collection

अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 12:51:34

मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’, फैंस पर नहीं चल पाया जादू, जानें दोनों का BO Collection

अक्षय कुमार व टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि ये दोनों मच अवेटेड मूवीज पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन ईद को देखते हुए इन्हें एक दिन आगे खिसका दिया गया था। माना जा रहा था कि दोनों फिल्में ही तगड़ा बिजनेस करेंगी क्योंकि इनके स्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और न तो इनकी शुरुआत बहुत अच्छी हुई और न ही आगे सुधार होता नजर आ रहा है।

यह फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सभी के लिए निराशाजनक है। बहरहाल बात करते हैं इनकी अब तक की कमाई की। पहले नंबर आता है BMCM का। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय-टाइगर ने कमाल का एक्शन किया है, फिर भी यह दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचने में ज्यादा सफल नहीं हो रही। ओपनिंग डे को छोड़कर एक भी दिन कमाई डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाई। सैकनिल्क के अनुसार इसने 5वें दिन सोमवार (15 अप्रैल) को 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन 43.30 करोड़ रुपए हो गया है।

खास बात ये है कि यह अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इस लिहाज से फिल्म का फ्लॉप होना तय है। इसने 15.65 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन 7.60 करोड़, तीसरे दिन 8.50 करोड़ और चौथे दिन 9.05 करोड़ रुपए कमाए। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए बैठा था। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर, रोनित बोस रॉय और पृथ्वीराज सुकुमारन के भी अहम रोल हैं। इसे जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा ने प्रोड्यूस किया है। नेटफ्लिक्स ने इसके OTT राइट्स खरीद लिए हैं। जून में इसे स्ट्रीम किया जा सकता है।

bade miyan chote miyan,bmcm movie,Akshay Kumar,tiger shroff,sonakshi sinha,alaya f,prithviraj sukumaran,maidaan,ajay devgn,priyanmani,box office collection,crew movie

‘मैदान’ मूवी है फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक

अब बात करते हैं दिग्गज एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें अजय के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियामणि लीड रोल में हैं। अजय ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का 'स्वर्ण युग' कहा जाता है। सैकनिल्क के मुताबिक ‘मैदान’ ने 5वें दिन सिर्फ 1.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

फिल्म ने रविवार को चौथे दिन 6.4 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसका भारत में टोटल कलेक्शन 23.50 करोड़ रुपए हो गया है। बताया जा रहा है कि ‘मैदान’ को 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी का फायदा हो सकता है। फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कई दफा अक्षय और अजय की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो चुका है।

दोनों स्टार ने लगभग एक ही समय 90 के दशक की शुरुआत में करिअर शुरू किया था। करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने पहले हफ्ते 43.75 करोड़, दूसरे हफ्ते 21.45 करोड़ बटोरे। इसने 19वें दिन 15 अप्रैल को 43 लाख रुपए कमाए और इसकी कुल कमाई 69.83 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष