न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैंस ने रविवार को भी ‘क्रैक’ से ज्यादा ‘आर्टिकल 370’ की पसंद, देखें 4 फिल्मों की कमाई, ‘चमकीला’ की रिलीज डेट भी जानें

एक्ट्रेस यामी गौतन की पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म 'आर्टिकल 370' फैंस का खूब प्यार बटोर रही है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 1:59:29

फैंस ने रविवार को भी ‘क्रैक’ से ज्यादा ‘आर्टिकल 370’ की पसंद, देखें 4 फिल्मों की कमाई, ‘चमकीला’ की रिलीज डेट भी जानें

एक्ट्रेस यामी गौतन की पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म 'आर्टिकल 370' फैंस का खूब प्यार बटोर रही है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। लोगों की इसकी कहानी और यामी की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है। चलिए अब नजर डालते हैं ‘आर्टिकल 370’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रविवार (25 फरवरी) को तीसरे दिन 9.50 करोड़ रुपए की कमाई की।

फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 5.9 करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 7.4 करोड़ रुपए बटोरे थे। इसने पहले वीकेंड पर कुल 22.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ‘आर्टिकल 370’ में यामी एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। यह जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान के विवादास्पद अनुच्छेद 370 पर आधारित है। अब बात करते हैं विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म 'क्रैक' की, जो 23 फरवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और दर्शकों के लिए तरस रही है। एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म 'क्रैक' ने पहले दिन 4.25 करोड़, दूसरे दिन 2.25 करोड़ तीसरे दिन रविवार को 2.40 करोड़ रुपए ही कमाए।

फिल्म ने अभी तक 8.90 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसका बजट 45 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रविवार को 2.64 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई थी और भारत में अब तक 73.54 करोड़ रुपए झोली में डाल चुकी है। दूसरी ओर, 25 जनवरी को रिलीज हुई 'फाइटर' ने 32वें दिन यानी पांचवें रविवार को 75 लाख रुपए का कारोबार किया। इसका भारत में कुल कलेक्शन 211.15 करोड़ हो गया है।

‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के हैं मुख्य किरदार

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ पिछले कई दिनों से अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म की कहानी 1980 के दशक के मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड है, जिनकी साल 1988 में हत्या हो गई थी। फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली हैं। इस बीच आज सोमवार (26 फरवरी) को फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया।

पहली बात तो ये कि 'चमकीला' सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। दूसरी बात ये कि 'चमकीला' का प्रीमियर 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगा। मेकर्स ने लिखा, “माहौल तब बनता था जब वे साज छेड़ते थे, कुछ ऐसा ही था चमकीला का अंदाज।” फिल्म में दिग्गज संगीतकार एआर रहमान का म्यूजिक है। बता दें कि इस फिल्म में परिणीति कई गानों को अपनी आवाज देंगी। परिणीति ने पिछले दिनों लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर के रूप में प्रस्तुति दी थी। फिल्म के टाइटल को लेकर काफी विवाद हुआ था। सिविल जज की कोर्ट ने 21 मार्च को फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम