न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के 1 साल पहले से साथ रह रहे थे किरण राव और आमिर खान, अब सामने आई शादी की असली वजह

फिल्ममेकर किरण राव और सुपरस्टार आमिर खान का तलाक हुए करीब 3 साल हो गए हैं। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 May 2024 11:05:29

शादी के 1 साल पहले से साथ रह रहे थे किरण राव और आमिर खान, अब सामने आई शादी की असली वजह

फिल्ममेकर किरण राव और सुपरस्टार आमिर खान का तलाक हुए करीब 3 साल हो गए हैं। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे का बखूबी साथ दे रहे हैं। फैमिली फंक्शन हो या इवेंट या फिर कोई काम दोनों हमेशा साथ दिखते हैं। अब किरण ने आमिर के साथ रिश्ते को लेकर एक खुलासा किया है। किरण ने द पीपल टीवी नामक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने दिल की बात कही। किरण से पूछा गया कि क्या विवाह संस्था पर पुनर्विचार की जरूरत है।

इस पर उन्होंने कहा कि आमिर और मैं शादी से 1 साल पहले से साथ रह रहे थे और सच बताऊं तो हमने शादी पैरेंट्स की वजह से की। उस समय भी हम जानते थे कि शादी एक अच्छा इंस्टीट्यूशन है अगर आप उस इंस्टीट्यूशन के अंदर व्यक्तिगत के साथ-साथ एक जोड़े के रूप में भी कार्य कर सकते हैं। मुझे लगता है कि शादी से आपको कई अच्छी चीजें मिलती हैं।

शादी आपको नया परिवार देती है। इससे आपको रिश्ते मिलते हैं और एक सिक्योरिटी और स्टैबिलिटी भी आती है। एक महिला पर कई जिम्मेदारी होती है जिसे घर भी चलाना है, परिवार को साथ रखना है। महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वे हमेशा ससुरालवालों के टच में रहें, पति के परिवारवालों से दोस्ती बनाए रखें। उनसे काफी उम्मीदें की जाती हैं और इसके लिए मुझे लगता है डिस्कशन होना चाहिए।

kiran rao,filmmaker kiran rao,aamir khan,superstar aamir khan,kiran aamir,kiran aamir marriage,kiran aamir parents,reena dutta,azad

तलाक के बाद भी किरण और आमिर मिलकर करते हैं आजाद की परवरिश

उल्लेखनीय है कि किरण और आमिर ने शादी के 16 साल बाद 2021 में अलग होने की घोषणा की थी। किरण से पूछा गया कि क्या उन्हें तलाक को लेकर कोई डर था तो उन्होंने कहा कि मैंने इस फैसले के लिए अपना स्वीट टाइम लिया था। मुझे इसको लेकर कोई चिंता नहीं थी। दरअसल मैं और आमिर काफी स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप में रहे हैं।

अब भी बतौर 2 इंसान भी हमारा स्ट्रॉन्ग रिलेशन है। हम एक-दूसरे से बहुत कनेक्टेड हैं। हम एक-दूसरे की बहुत रस्पेक्ट करते हैं और प्यार भी करते हैं जो कभी नहीं बदल सकता। यही वजह है कि मुझे परेशान होने की जरूरत नहीं थी। मुझे अपना स्पेस चाहिए था। मैं इंडिपेंडेंटली रहना चाहती थी। बता दें कि किरण और आमिर का एक बेटा आजाद है।

तलाक के बाद भी दोनों बेटे की पैरेंटिंग मिलकर करते हैं। तीनों साथ में समय भी बिताते हैं। गौरतलब है कि आमिर ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे 2002 में उनका तलाक हो गया। इससे उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद खान हैं। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण के साथ शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका