न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पर छाया किंग के 'Monopoly Moves' का सुरूर, किया अविस्मरणीय रात का अनुभव

उन्हें इंतजार था उस शाम का, जब उनके कानों में सुप्रसिद्ध हिप हॉप व रैपर गायक किंग अपने नए एल्बम के साथ, मिश्री घोलने वाले थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 5:48:45

दिल्ली पर छाया किंग के 'Monopoly Moves' का सुरूर, किया अविस्मरणीय रात का अनुभव

दिल्ली निवासियों को 2 अगस्त का बेसब्री से इंतजार था, इसलिए नहीं कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कोचिंग सेंटर में मरने वाले छात्रों के परिवार को कोई विशेष मुआवजा मिलने वाला था या हाईकोर्ट की तरफ से अरविन्द केजरीवाल को रिहा किया जाने वाला था। उन्हें इंतजार था उस शाम का, जब उनके कानों में सुप्रसिद्ध हिप हॉप व रैपर गायक किंग अपने नए एल्बम के साथ, मिश्री घोलने वाले थे। दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुए किंग के इस कॉन्सर्ट ने श्रोताओं और दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ने में सफलता प्राप्त की।

किंग के "Monopoly Moves" एल्बम लिसनिंग पार्टी टूर की दिल्ली की सफलता ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी है। किंग हमेशा अपने शानदार संगीत और जोशीले प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते आये हैं। उनकी हर धुन, हर गीत ने श्रोताओं के दिल को छू लिया और एक अनूठा संगीत अनुभव प्रदान किया। यह कार्यक्रम एक बड़ी सफलता साबित हुआ और चारों ओर इसकी चर्चाएं हैं। श्रोताओं को इस मौके का लम्बे समय से इंतजार था, जब वे किंग के नए एल्बम "Monopoly Moves" को लाइव सुन सकें। किंग के नए एल्बम में Raftaar, Seedhe Maut, MC Stan, Raga, Karma और अन्य शीर्ष कलाकारों के साथ सहयोग शामिल है, जिसने प्रशंसकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया था। किंग का "Monopoly Moves" एल्बम लिसनिंग पार्टी टूर भारत के आठ प्रमुख शहरों में फैला है, जिसमें किंग के नवीनतम संगीत और हिप-हॉप की एक शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। यह टूर मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, इंदौर, बेंगलुरु, पुणे, और अहमदाबाद में भी होगा, जो दर्शकों को पहले कभी न देखी गई एक लाइव और इमर्सिव लिसनिंग अनुभव का वादा करता है।

दिल्ली के कॉन्सर्ट में किंग ने "Monopoly Moves" एल्बम से कई गाने परफॉर्म किए, जिनमें MISFIT, GOAT SHIT ft. Karma, Bawe Main Check ft. Raga, Supreme Leader, Kodak, Suits & Streets ft. Yashraj and Gravity, Tere Ho Ke ft. Bella, Way Bigger, Still the Same ft. Abhijay Sharma, Saza ft. MC Heam, Delulu Dance, Ilconic, Draculla, Desi Dan Bilzerian, Gold Digger, Saloot, Mashiney ft. Ikka, Cant Afford ft. Sikander Kahlon, Moment Hai, Badnaam Raja, WARCRY, F*CK WHAT THEY SAY और उनका सबसे लोकप्रिय गीत "Maan Meri Jaan" शामिल थे।

इस कॉन्सर्ट में कई जाने-माने कलाकार भी शामिल हुए, जिनमें Bella, Ikka, Sikander Kahlon, MC Heam, Abhijay Sharma, Gravity, Yashraj, Karma, Raga, Bharg और Ukato (जिन्होंने प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन एल्बम के निर्माण का हिस्सा थे और इस कार्यक्रम में उपस्थित थे), और विशेष उपस्थिति के रूप में Badshah शामिल थे। इस कॉन्सर्ट ने न केवल किंग के प्रशंसकों को बल्कि हिप-हॉप और संगीत प्रेमियों को भी एक अविस्मरणीय रात का अनुभव कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका