न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी फिर छाई, एक साल पुराना गाना ‘सरसों के तेलवा’ यूट्यूब पर मचा रहा धूम; 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की हिट जोड़ी का पुराना भोजपुरी गाना ‘सरसों के तेलवा’ एक बार फिर यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है। जानें इसकी लोकप्रियता, फिल्म ‘रिश्ते’ से जुड़ी जानकारी और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 16 May 2026 11:13:38

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी फिर छाई, एक साल पुराना गाना ‘सरसों के तेलवा’ यूट्यूब पर मचा रहा धूम; 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों और गानों का क्रेज रिलीज होते ही देखने को मिलता है। खासकर जब वह किसी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो उनकी जोड़ी अक्सर चर्चा में आ जाती है। ऐसी ही एक हिट जोड़ी उनकी आकांक्षा पुरी के साथ भी बन चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इन दोनों का एक पुराना रोमांटिक गाना एक बार फिर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

एक साल बाद भी वायरल, 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का लोकप्रिय भोजपुरी गाना ‘सरसों के तेलवा’ रिलीज के एक साल बाद भी लगातार दर्शकों के बीच बना हुआ है। यह रोमांटिक ट्रैक अब भी यूट्यूब पर तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर ढेरों रील्स बनाए जा रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है।

यह वीडियो एक साल से ज्यादा पुराना होने के बावजूद अब तक 65 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है, जबकि इसे 4 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। लगातार बढ़ती व्यूअरशिप इस बात का संकेत है कि गाना अभी भी दर्शकों की प्लेलिस्ट में शामिल है।

फिल्म ‘रिश्ते’ का सुपरहिट गाना

गौरतलब है कि ‘सरसों के तेलवा’ सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि भोजपुरी फिल्म ‘रिश्ते’ का हिस्सा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा है।

वीडियो में खेसारी और आकांक्षा के बीच मजेदार और रोमांटिक नोकझोंक दिखाई गई है, जो दर्शकों को काफी एंटरटेनिंग लगती है। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है।

इस गाने को अपनी आवाज से शिल्पी राज ने सजाया है, जिनकी सिंगिंग ने ट्रैक को और भी ज्यादा हिट बना दिया। फिल्म ‘रिश्ते’ में खेसारी और आकांक्षा के अलावा रति पांडे, समर्थ चतुर्वेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

ऑफ-स्क्रीन भी चर्चा में रहती है जोड़ी

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग को लेकर कई बार लिंकअप की अफवाहें भी सामने आ चुकी हैं।

इनकी नजदीकियों की चर्चा तब और तेज हो गई थी जब खेसारी लाल शूटिंग छोड़कर आकांक्षा के जन्मदिन सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। इसके बाद से दोनों को कई इवेंट्स, स्टेज शो और पर्सनल मोमेंट्स में साथ देखा जाने लगा।

कभी जिम वर्कआउट वीडियो तो कभी पब्लिक अपीयरेंस—इनकी केमिस्ट्री अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वहीं, इस जोड़ी को लेकर विवाद भी सामने आए, जब खेसारी की एक्स-को-स्टार काजल राघवानी ने कुछ आरोपों के जरिए आकांक्षा पुरी का नाम जोड़ा था। हालांकि, खेसारी ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए इसे गलत बताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती