न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 साल के बच्चे के सामने घुटने के बल बैठे अमिताभ बच्चन, पहनाए जूते, सादगी ने जीत लिया दिल

महानायक अमिताभ बच्चन रियल लाइफ में काफी सिंपल और नेक दिल इंसान हैं। जिसका उदाहरण कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर देखने को मिला। कौन बनेगा करोड़पति जूनियर शो में कई टैलेंटेड बच्चे अपनी नॉलेज और नटखट अंदाज से अमिताभ को इंप्रेस कर रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Dec 2022 2:51:38

9 साल के बच्चे के सामने घुटने के बल बैठे अमिताभ बच्चन, पहनाए जूते, सादगी ने जीत लिया दिल

महानायक अमिताभ बच्चन रियल लाइफ में काफी सिंपल और नेक दिल इंसान हैं। जिसका उदाहरण कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर देखने को मिला। कौन बनेगा करोड़पति जूनियर शो में कई टैलेंटेड बच्चे अपनी नॉलेज और नटखट अंदाज से अमिताभ को इंप्रेस कर रहे हैं। बच्चों के साथ अमिताभ भी बहुत प्यार और शरारती भरे अंदाज में मस्ती करते नजर आते हैं। अब अमिताभ बच्चनने शो में एक बच्चे को जूते पहनने में मदद की। अमिताभ बच्चन की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।

केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में 9 साल के अंशुमन पाठक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉट सीट पर पहुंचे। अंशुमन ने अमिताभ संग काफी बातचीत की। उन्होंने बिग बी को बताया कि वो बड़े होकर वीडियो गेम डेवेलपर बनना चाहते हैं। गेम खेलने के साथ 9 साल के नन्हे अंशुमन बिग बी से कहते हैं कि वो जूते उतारकर श्लोक पढ़ना चाहते हैं। अंशुमन की ये बात अमिताभ को इंप्रेस कर देती है। श्लोक पढ़ने केबाद अमिताभ बच्चन अंशुमन को जूते पहनने में मदद करते हैं। अमिताभ अपनी सीट से उतरकर जमीन पर घुटनों के बल बैठकर अंशुमन को जूते पहनने में मदद करते हैं। इसपर अंशुमन अमिताभ से कहते हैं कि वो खुद ही अपने जूते पहन लेंगे। लेकिन अमिताभ अंशुमन की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वो बहुत जीनियस हैं, इसलिए वो जूते पहनने में उनकी मदद कर रहे हैं।

अमिताभ ने अंशुमन से बातचीत करते हुए अपना एक मजेदार सीक्रेट भी बताया। बिग बी ने कहा कि वो चोपस्टिक से नूडल्स नहीं खा पाते हैं। वो जब भी ऐसा करने की कोशिश करते है तो नूडल्स नीचे गिर जाते हैं। अमिताभ ने कहा कि वो अब नूडल्स को तोड़कर फिर चम्मच और फोर्क से खाने लगे हैं।

बंद होने जा रहा केबीसी14

कौन बनेगा करोड़पति बहुत जल्द ऑफएयर होने जा रहा है। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बताया कि केबीसी की शूटिंग खत्म होने जा रही है। ऐसे में अमिताभ इसे लेकर इमोशनल हो रहे हैं। वो नहीं चाहते ऐसा हो, शो ऑफएयर हो। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अलग-अलग पर्सनैलिटी और सेलेब्रिटीज से इंस्पायर होने की बात लिखी है। बिग बी लिखते हैं- केबीसी में दिन खत्म हो रहे हैं और ये एसोसिएशन वापसी की भावना लाता है। क्रू और कास्ट को जल्द रूटीन में खालीपन का एहसास होगा। अलविदा कहने की भावना महसूस हो रही है। लेकिन उम्मीद है हम बहुत जल्द दोबारा साथ होंगे, बहुत जल्द।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज