न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे गर्ल कैटरीना कैफ ने जन्मदिन से पहले कर्नाटक के इस मंदिर में की पूजा, शेट्टी परिवार भी था मौजूद

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज मंगलवार (16 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। कैटरीना 41 साल की हो गई हैं। कैटरीना को इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jul 2024 12:48:30

बर्थडे गर्ल कैटरीना कैफ ने जन्मदिन से पहले कर्नाटक के इस मंदिर में की पूजा, शेट्टी परिवार भी था मौजूद

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज मंगलवार (16 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। कैटरीना 41 साल की हो गई हैं। कैटरीना को इस मौके पर उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग तहे दिल से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इससे पहले कैटरीना ने रविवार को मंगलुरु के फेमस मंदिर कुट्टारू कोरागज्जा मंदिर में खास पूजा-अर्चना की। इस मौके पर वहां मौजूद एक्टर सुनील शेट्टी, उनके बेटे अहान, बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल ने भी मंदिर में पूजा की।

अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि कोरागज्जा कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में पूजे जाने वाले एक खास लोक देवता हैं। उन्हें लोग शराब और पान पत्ते का भोग लगाते हैं। सूत्रों ने बताया कि तुलुनाडु इलाके के रहने वाले सुनील शेट्टी परिजनों के साथ देवता के सम्मान में आयोजित पारंपरिक अनुष्ठान 'कोला' में शामिल हुए। हालांकि कैटरीना ने 'कोला' में हिस्सा नहीं लिया।

मंदिर प्रशासन ने मीडिया को सेलेब्रिटीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी लेकिन स्थानीय लोगों ने तस्वीरें खींचकर इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कोरागज्जा मंदिर में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई कलाकार दर्शन पूजन के लिए आते हैं। इससे पहले शिल्पा शेट्टी, पूजा हेगड़े, ऐश्वर्या राय बच्चन और रजनीकांत भी यहां दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि कैटरीना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों की वजह से जमकर हेडलाइन्स में बनी हुई हैं।

हाल ही अंबानी फैमिली के फंक्शन में जब कैटरीना नजर आईं तब उनका हल्का बेबी बंप भी दिखा था, लेकिन अभी तक कपल ने इस खबर पर चुप्पी साधी हुई है। विक्की कहते हैं कि जब भी कुछ ऐसा होगा सबसे पहले वे फैंस को बताएंगे। कैटरीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘मैरी क्रिसमस’ थी, जिसमें उनके अपोजिट साउथ इंडियन एक्टर विजय सेतुपति थे।

साल 2003 में आई थी कैटरीना की पहली फिल्म ‘बूम’, अक्षय-सलमान के साथ की कई फिल्में

16 जुलाई 1983 को हांगकांग में जन्मीं कैटरीना कैफ ने 14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से अपने करिअर की शुरुआत की। वह मॉडलिंग करने के उद्देश्य से मुंबई आई थीं और इसी दौरान उनकी मुलाकात फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद से हुई। कैजाद उन दिनों ‘बूम’ बना रहे थे। उन्होंने कैटरीना को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया जिसे एक्ट्रेस ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। वर्ष 2003 में आई ‘बूम’ आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी।

फिल्म में अमिताभ बच्चन और जैकी श्राफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्ष 2005 में रिलीज फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से कैटरीना ने पहली बार सफलता का स्वाद चखा। कैटरीना की अक्षय कुमार के साथ जोड़ी काफी पसंद की जाती है। दोनों सबसे पहले वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘हमको दीवाना कर गए’ में एक साथ नजर आए।

फिर वे 2007 में ‘नमस्ते लंदन’ में नजर आए और फिल्म हिट रही। इसके बाद दोनों को ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’, ‘दे दना दन’ और ‘तीसमार खान’ जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। कैटरीना ने सलमान के साथ भी ‘मैंने प्यार क्यूं किया’, ‘पार्टनर’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘भारत’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में काम किया।

कैटरीना ने वर्ष 2021 में विक्की कौशल के साथ शादी कर ली। कैटरीना के खाते में ‘अपने’, ‘रेस, न्यूयॉर्क’, ‘ब्लू’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘राजनीति’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘मेरे बद्रर की दुल्हन’, ‘जब तक है जान’, ‘धूम 3’, ‘बैंग बैंग’, ‘फैंटम’, ‘फितूर’, ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क