न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कटरीना कैफ और विकी कौशल बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म — फैन्स और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

कटरीना कैफ और विकी कौशल माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद बॉलीवुड से लेकर फैंस तक सभी ने कपल को शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और आयुष्मान खुराना समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बधाई दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Nov 2025 1:11:57

कटरीना कैफ और विकी कौशल बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म — फैन्स और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

कटरीना कैफ और विकी कौशल के घर खुशियों का माहौल है। बॉलीवुड की इस पावर कपल ने माता-पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर साझा की है। कटरीना ने 7 नवंबर 2025 को एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। जैसे ही इस खबर की पुष्टि हुई, फैंस और सेलेब्रिटी बधाइयों से सोशल मीडिया भर उठा।

कटरीना और विकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में लिखा — “हमारे घर खुशियों ने दस्तक दी है। 7 नवंबर 2025 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है।” इस पोस्ट को साझा करते हुए विकी ने बस एक शब्द लिखा — “आशीर्वाद।”

सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

बॉलीवुड के कई सितारों ने कपल को दिल से बधाइयाँ दीं। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा — “कैट... वेलकम टू बॉय मम्मा क्लब! तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं।” वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी खुशी जताई — “दोनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, बधाई।”
आयुष्मान खुराना ने लिखा — “बेस्ट न्यूज! दोनों को बहुत-बहुत बधाई।”

सितंबर में हुई थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

कटरीना और विकी ने 23 सितंबर 2025 को अपने पैरेंटहुड की खुशखबरी दुनिया के साथ साझा की थी। उन्होंने एक प्यारे पोस्ट में लिखा था कि “हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत अध्याय में कदम रखने जा रहे हैं।” इस खबर के बाद से ही दोनों के फैंस बेसब्री से नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे थे।

पिता बनने को लेकर विकी का उत्साह

कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में विकी कौशल ने कहा था, “मैं बहुत उत्साहित हूं। यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। यह पल खास और भावनात्मक है, बस फिंगर्स क्रॉस।”

विकी-कटरीना की प्रेम कहानी

कटरीना और विकी कौशल की लव स्टोरी किसी फिल्मी रोमांस से कम नहीं रही। दोनों ने सालों की डेटिंग के बाद 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। शादी के बाद से ही ये जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई।

काफी समय से कटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें चल रही थीं, लेकिन कपल ने इसे निजी रखा और सही समय आने पर ही खुशखबरी साझा की। अब बेटे के जन्म के बाद दोनों के घर और फैंस के बीच जश्न का माहौल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड