न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दुर्गा पूजा में कैटरीना ने सादगी से जीता फैंस का दिल, रवीना के साथ देवी मां की भक्ति करती दिखीं सारा

पूरे देश पर नवरात्रि में देवी मां की भक्ति का खुमार छाया रहा। हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम रही। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूजा पंडाल में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 12:21:40

2 News : दुर्गा पूजा में कैटरीना ने सादगी से जीता फैंस का दिल, रवीना के साथ देवी मां की भक्ति करती दिखीं सारा

पूरे देश पर नवरात्रि में देवी मां की भक्ति का खुमार छाया रहा। हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम रही। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूजा पंडाल में जाकर माता रानी का आशीर्वाद लेती दिखीं। सोमवार (23 अक्टूबर) को 9वें दिन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी दुर्गा मां के दर्शन किए। कैटरीना के सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इस दौरान कैटरीना पीली साड़ी मे नजर आईं। इसके साथ कानों में झुमके और खुले बाल में दिखीं कैटरीना की सादगी पर हर कोई फिदा हो रहा है। कैटरीना वहां मौजूद एक और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ पंडाल में जमकर पोज देती हुई नजर आईं। साथ ही उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन भी किया। बता दें कि नवरात्रि के दौरान काजोल, भाग्यश्री, जया बच्चन, तनूजा, सोनम कपूर, अनिल कपूर, पत्रलेखा व उनके पति राजकुमार राव समेत कई सितारों ने मुंबई के जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मां की अर्चना की।

कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोमवार को ही उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला गाना रिलीज हुआ। इस फिल्म में कैटरीना एक बार फिर से सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है।

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो और वीडियो
90 के दशक की ‘मस्त-मस्त गर्ल’ एक्ट्रेस रवीना टंडन ने धूमधाम से अपने पूरे परिवार संग दुर्गाष्टमी मनाई। उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी बहुत सी तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वह देवी मां की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। रवीना ने कैप्शन में लिखा '#matarni और #betirani के साथ अष्टमी सेलिब्रेशन। रवीना ने घर पर माता रानी की पूजा की।

इस दौरान उनकी बेटी राशा भी मां दुर्गा की आरती करती दिखीं। वहीं रवीना ने एक ग्रुप फोटो भी शेयर की है, जिसमें मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान और ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। रवीना ने राशा के साथ एक सेल्फी शेयर की, जहां दोनों मां-बेटी ट्रेडिशनल लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार