न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना-विजय की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का दूसरा गाना रिलीज, पंकज ने शेयर किया ‘मैं अटल हूं’ का गाना

कैटरीना कैफ की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी। दिवाली (12 नवंबर) पर रिलीज हुई इस फिल्म में कैटरीना की जोड़ी सलमान खान के साथ थी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 7:31:07

2 News : कैटरीना-विजय की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का दूसरा गाना रिलीज, पंकज ने शेयर किया ‘मैं अटल हूं’ का गाना

कैटरीना कैफ की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी। दिवाली (12 नवंबर) पर रिलीज हुई इस फिल्म में कैटरीना की जोड़ी सलमान खान के साथ थी और दर्शकों पर एक बार फिर से उनका जादू चल गया। अब कैटरीना जल्द ही 'मैरी क्रिसमस' फिल्म में नजर आएंगी। इसमें साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति के साथ उनकी कैमेस्ट्री दिखेगी। फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। आज गुरुवार (4 जनवरी) को इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया।

इसे भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने का टाइटल 'नजर तेरी तूफान' है। गायक पापोन ने इस गाने को बखूबी निभाया है। वरुण ग्रोवर ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि प्रीतम इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं। गाने में एक छोटी हैप्पी फैमिली की झलक दिखी जा सकती है, जो किसी वजह से अलग हो गए हैं। गाने के बोल और धुन आपके दिल को छू लेगी। कुछ दिनों पहले फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इसमें जबरदस्त सस्पेंस होगा।

फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में संजय कपूर, विनय पाठक, टीनू आनंद जैसे सितारे भी हैं। डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए वे विजय की जगह सैफ अली खान को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।

katrina kaif,actress katrina kait,vijay sethupathi,south indian actor vijay sethupathi,merry christmas,merry christmas movie,pankaj tripathi,main atal hoon movie,kailash kher

‘मैं अटल हूं’ फिल्म में पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं लीड रोल, गाने को कैलाश खेर ने दी आवाज

एक्टर पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैं अटल हूं' का दूसरा गाना 'राम धुन' आज गुरुवार (4 जनवरी) को रिलीज कर दिया गया। एक दिन पहले इस गाने का टीजर जारी किया गया था। गाने का वीडियो खुद पंकज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और साथ में लिखा, “जब धुनकी लागी राम नाम की, भूल गए सब काम! #RamDhun गाना अब रिलीज हो गया है। #MainATALHoon 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

इस गाने को मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल भी कैलाश खेर ने ही लिखे हैं। गाने को कंपोज भी कैलाश खेर ने किया है, जबकि गाने को म्यूजिक फ्रेंको भल्ला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। डायरेक्टर रवि जाधव की फिल्म का ट्रेलर पिछले साल रिलीज किया गया था, जिसको काफी अच्छा रिस्पोंस मिला था। इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा दिखाई गई है। बता दें कि पंकज 'मेट्रो इन दिनों' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में भी बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम