न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान को कैटरीना सहित इन सितारों ने ऐसे किया बर्थडे विश, रजनीकांत की पत्नी ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान आज बुधवार (27 दिसंबर) को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस मुंबई के बांद्रा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 8:24:17

2 News : सलमान को कैटरीना सहित इन सितारों ने ऐसे किया बर्थडे विश, रजनीकांत की पत्नी ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान आज बुधवार (27 दिसंबर) को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हजारों की संख्या में पहुंच गए। उन्हें साथी कलाकार भी विश कर रहे हैं। सलमान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और अपनी स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “टाइगर टाइगर टाइगर, तुम हमेशा वैसे ही रहो जैसे तुम हो… एक सच्चे असली (सफेद दिल वाला इमोटिकॉन)। जन्मदिन मुबारक हो।” ‘

मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा दोस्त, दोस्त को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं।” अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान के साथ एक अनसीन फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- “हैप्पी बर्थडे टाइगर। आपको वर्चुअल हग भेज रहा हूं।” ‘फूल और पत्थर’ मूवी में सलमान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर उनके साथ कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘मेरे पहले स्क्रीन हीरो को सलमान खान... जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं..” एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती और किच्चा सुदीप ने भी सलमान को बड़े ही मजेदार अंदाज में विश किया है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के को एक्टर रहे नील नितिन मुकेश ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक भावुक नोट साझा किया और इस बात की पुष्टि कि की दोनों मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक किस्सा साझा किया कि कैसे सलमान उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का हिस्सा बने। सोनम कपूर, कश्मीरा शाह व उनके पति कृष्णा, सलमान के जीजा आयुष शर्मा सहित कई सितारों ने उन्हें विश किया है।

लता रजनीकांत पर लगा था 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, मिल चुकी जमानत

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत 72 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनका जलवा कायम है। इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म जेलर ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी। इसने रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फैंस ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे रजनीकांत को कितना चाहते हैं। इस बीच रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत कुछ गलत कारणों से समाचारों में थीं। उन पर 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।

ये पूरा मामला एक फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ा हुआ था और केस लता के सिग्नेचर के आधार पर खड़ा किया गया था। लंबे समय से जारी इस विवाद में अब लता ने चुप्पी तोड़ी है। बेंगलुरु कोर्ट ने लता को जमानत दी है। इस राहत के बाद लता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए यह एक पब्लिक फिगर के अपमान और उत्पीड़न और शोषण का मामला है।

सेलिब्रिटी होने की हमें इस तरह कीमत चुकानी पड़ती है। सेलिब्रिटी होने की वजह से मामला चाहे कितना भी छोटा हो उसे बड़ी खबर बना दिया जाता है। ये केस सिर्फ मेरी छवि खराब करने के लिए खेला गया एक पैंतरा है और कुछ नहीं। दूसरे पक्ष के साथ मेरा समझौता हो चुका है और मुझ पर लगे आपराधिक आरोप रद्द कर दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका