बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की पेट डॉग ‘कटोरी’ (Katori) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल, 'कटोरी' (Katori) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कटोरी कार्तिक आर्यन की करोड़ों की मैकलॉरेन जीटी की छत पर बैठी हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन भी लिखा है जिसमें बताया है कि कटोरी उन्हें काम पर नहीं जाने देती। वीडियो के कैप्शन में कार्तिक लिखते हैं- 'बिगड़ैल बच्चा, ये मुझे काम पर नहीं जाने देगी।'














