न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक की मां को चाहिए ऐसी बहू, अंतिम एपिसोड में कपिल ने बेटी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताया

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन जवां दिलों की धड़कन हैं। कह सकते हैं कि कार्तिक इस समय फिल्म इंडस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jun 2024 7:55:15

2 News : कार्तिक की मां को चाहिए ऐसी बहू, अंतिम एपिसोड में कपिल ने बेटी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताया

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन जवां दिलों की धड़कन हैं। कह सकते हैं कि कार्तिक इस समय फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। अब तक कई अभिनेत्रियों के भी कार्तिक के साथ लिंकअप की खबरें आ चुकी हैं। साथ ही लाखों लड़कियां कार्तिक की दीवानी हैं और उनसे शादी करने का सपना देखती हैं। अब कार्तिक की मां माला तिवारी ने बताया है कि उन्हें कैसी बहू चाहिए।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में यह खुलासा हुआ। दरअसल शनिवार (22 जून) रात कपिल के शो में कार्तिक और उनकी मां पहुंचे। कार्तिक पहली बार मां के साथ शो में आए। इस दौरान खूब मस्ती-मजाक हुआ। इस बीच कपिल ने कार्तिक की मां से उनकी शादी का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अब तो उसके किसी लिंकअप की खबरों से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि पता होता है कि ये सच नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि वे कैसी बहू चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि आजकल तो वैसे बच्चे खुद ही अपना पार्टनर चुनते हैं लेकिन अगर मेरी पसंद से कार्तिक की शादी होगी तो मैं चाहती हूं कि वो एक डॉक्टर से ही शादी करे।

हमारे परिवार में कार्तिक को छोड़कर सभी डॉक्टर्स हैं इसलिए मैं चाहती हूं कि बहू के रूप में भी एक डॉक्टर ही घर में आए। उल्लेखनीय है कि अब तक कार्तिक का नाम सारा अली खान, अनन्या पांडे और कृति सेनन के साथ जुड़ चुका है। हालांकि कार्तिक ने कभी अपने किसी लिंकअप को ऑफिशियल नहीं किया। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को रिलीज हुई थी। इसके लिए कार्तिक की खूब तारीफ हो रही है।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,kartik mother,kartik wife,chandu champion,the great indian kapil show,kapil sharma,anayara

कपिल की बेटी अनायरा ने कार्तिक से वीडियो कॉल करने की जिद पकड़ी थी तो...

बता दें कि 22 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित 13वां एपिसोड कपिल के शो का लास्ट एपिसोड था। शो के दौरान कार्तिक आर्यन के फिल्मी सफर की तारीफ करते हुए कपिल शर्मा ने बताया कि कैसे एक्टर ने उनकी बेटी की एक विश पूरी की थी। कपिल ने कहा कि अभी मेरी बेटी अनायरा चार साल की है, लेकिन जब वो 3 साल की थी, तब उसे कार्तिक की फिल्मों के बारे में पता नहीं था, लेकिन उसने उनके गाने देखे थे।

उनमें से 'कैरेक्टर ढीला' वाले सॉन्ग को अनायरा ने आईपैड पर कई बार देखा। उनकी बेटी को ऐसा लगता है कि उनके पापा सभी को जानते हैं। ऐसे में एक दिन उसने मुझसे कहा कि पापा कार्तिक आर्यन को कॉल लगाइए। तब मैंने उससे कहा कि वो अभी शूटिंग में बिजी होंगे, लेकिन वो कार्तिक को फोन लगाने के लिए जिद करने लगी, जिसके बाद मैंने कार्तिक को मैसेज किया कि आप जब भी फ्री हों, तब प्लीज कॉल करना।

मेरे मैसेज को पढ़ने के बाद कार्तिक ने मुझे कॉल किया, फिर बेटी वीडियो कॉल की जिद करने लगी, फिर क्या था कार्तिक ने वीडियो कॉल किया और उन्होंने अनायरा से वीडियो कॉल पर बात की। कार्तिक एक इंसान के तौर पर काफी स्वीट हैं और उनसे बात करके मेरी बेटी काफी खुश हुई थी। कपिल ने इससे आगे कहा कि मैं तब सबसे ज्यादा परेशान हो गया था, जब अनायरा ने ‘पेपा पिग’ नाम के कार्टून कैरेक्टर को कॉल करने की जिद पकड़ ली, फिर जैसे-तैसे बेटी को समझाना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क