न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक ने खुद को बताया प्यार में अनलकी, डेटिंग के सवाल पर दिया जवाब, सारा के साथ फिर काम करने पर कहा...

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले कार्तिक फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Jun 2024 11:45:12

कार्तिक ने खुद को बताया प्यार में अनलकी, डेटिंग के सवाल पर दिया जवाब, सारा के साथ फिर काम करने पर कहा...

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले कार्तिक फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में कार्तिक ने डेटिंग लाइफ को लेकर बात की। राज शमानी के पॉडकास्ट में कार्तिक से पूछा गया कि क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं? इस पर कार्तिक ने कहा कि मैं किसी को भी डेट नहीं कर रहा हूं। तब राज ने चुटकी लेते हुए कार्तिक की कई एक्ट्रेस को डेट करने वाली छवि पर कमेंट किया।

इस पर कार्तिक ने कहा कि एक प्वाइंट पर मेरी पर्सनल लाइफ बहुत ज्यादा चर्चित हो गई और तब से आज तक वही चल रहा है। इस पर राज ने कार्तिक से कहा कि क्या उन्होंने कभी पब्लिकली डेट ना करने की सीख ली है। कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं तो प्राइवेटली भी डेट नहीं कर रहा हूं।

डरा-डरा घूम रहा हूं शायद। जब आप फेमस हो जाते हो तो आप बहुत कम लोगों से मिलते हो। काम की वजह से आप बहुत लिमिटेड लोगों से मिल पाते हो। आप प्यार को खरीद नहीं सकते हैं। मैं अभी किसी को डेट भी नहीं कर रहा, मुझे सब रोमांटिक हीरो बोलते हैं, लेकिन मैं प्यार में अनलकी रहा हूं।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,kartik dating life,chandu champion,kartik dating life,sara ali khan,kartik sara,bhool bhulaiyya 3,ananya panday

अगर कोई स्क्रिप्ट मुझे और सारा को पसंद आई तो करेंगे साथ काम

उल्लेखनीय है कि कार्तिक का नाम सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे के साथ जुड़ चुका है। इनमें भी सारा को लेकर सबसे ज्यादा अटकलें लगीं। हालांकि उनका ब्रेकअप हो गया था पिछले साल गणपति पूजा के दौरान दोनों को साथ देख फैंस की उम्मीदें जग गई। वह फोटो काफी वायरल हुई। कार्तिक ने इस बारे में कहा कि मैं इतना वोकल नहीं होता हूं इन सब चीजों में।मैं अपने काम के अलावा होने वाले सभी शोर-शराबे से खुद को दूर रखने की कोशिश करता हूं।

मैं इन सभी चीजों को अलग तरह से बेवजह तवज्जो नहीं देना चाहता। जब कार्तिक से पूछा गया कि क्या वे कभी किसी फिल्म के लिए सारा के साथ दोबारा काम करेंगे तो उन्होंने कहा, “हां क्यों नहीं। मैं जानता हूं कि मेरे कई फैन क्लब ऐसा चाहते हैं और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा होगा। अगर ऐसी कोई स्क्रिप्ट है जो हम दोनों को पसंद आती है तो क्यों नहीं। कार्तिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी जल्द ही रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क