न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक-सारा फिर आए करीब, इस बात से होता है साबित, ...तो इसलिए हुआ प्रियंका चोपड़ा की जेठानी का तलाक

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी ‘लव आज कल 2’ फिल्म में नजर आई थी। फैंस को दोनों की कैमेस्ट्री खूब पसंद आई। ऐसा लगने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 7:05:40

कार्तिक-सारा फिर आए करीब, इस बात से होता है साबित, ...तो इसलिए हुआ प्रियंका चोपड़ा की जेठानी का तलाक

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी साल 2020 में ‘लव आज कल 2’ फिल्म में नजर आई थी। फैंस को दोनों की कैमेस्ट्री खूब पसंद आई। ऐसा लगने लगा कि रील लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी वे करीब आ गए हैं। हालांकि उस फिल्म के बाद उनमें दूरियां बढ़ती दिखी, लेकिन एक बार फिर से उनकी नजदीकियां बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले दिनों कार्तिक और सारा ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में साथ-साथ नजर आए थे।

तब एक बार फिर से कयास लगाए जाने लगे कि उनका रिश्ता ट्रैक पर लौट आया है। अब एक और ऐसी चीज सामने आई है जिससे उन दोनों स्टार्स के चाहने वालों को खुशी मिलेगी। दरअसल कार्तिक ने सारा के अपार्टमेंट के करीब ही नया ऑफिस खरीदा है। यानी वे दोनों पड़ोसी बन गए हैं। कार्तिक ने मुंबई के ओशिवारा स्थित सिग्नेचर टॉवर में ऑफिस प्रॉपर्टी खरीदी है। खास बात ये है कि करीब दो महीने पहले सारा ने भी इसी बिल्डिंग में यहां तक की उसी फ्लोर पर अपार्टमेंट लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कार्तिक ने चौथे फ्लोर पर 403 नंबर का रूम खरीदा है, जबकि सारा का 402 नंबर का घर है। वहीं कार्तिक की प्रॉपर्टी की कीमत बताएं तो यह 10.9 करोड़ रुपए की है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इसी टॉवर के 21वें फ्लोर पर चार यूनिट और 12 कारों के लिए पार्किंग ली है, जिसकी कीमत करीब 29 करोड़ है। वहीं, अजय देवगन ने भी इसी बिल्डिंग में 45 करोड़ रुपए में 5 रेजिडेंशियल फ्लैट खरीदे हैं।

kartik aaryan,sara ali khan,sophie turner,joe jonas,love aaj kal 2,kartik sara,sophie joe,sophie joe divorce

चार साल ही चली जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर एक दिन पहले ऑफिशियली अपने तलाक की अनाउंसमेंट की है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस के सामने कुबूल कर लिया कि वे अलग हो रहे हैं। इनका रिश्ता 4 साल ही चला। अब इनके अलगाव का कारण भी सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि सोफी की पार्टी करने की आदत से जो जोनस परेशान हो गए थे।

सोफी जिंदगी को खुलकर जीना चाहती थीं। इसी तरह TMZ की रिपोर्ट का दावा है कि शादी टूटने का एक कारण पिछले साल दूसरी बेटी को जन्म देने के बाद सोफी के लिए जो जोनस का कम सपोर्टिव होना है। ये भी बताया जा रहा है कि पिछले साल जुलाई में सोफी घर से निकलना, इवेंट्स में जाना या फोटो नहीं खिंचवाना चाहती थीं लेकिन जोनस चाहते थे कि वह उनके साथ हर इवेंट में शिरकत करें।

आपको बता दें कि साल 2016 से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई और साल 2017 में दोनों ने सगाई कर ली। वहीं 1 मई 2019 को उन्होंने गुपचुप तरीके से लास वेगास में शादी रचाई। इनके दो बेटियां हैं। सोफी और जो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार