न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में जुड़ी रेंज रोवर, शेयर की फोटो, किरण खेर ने भी खरीदी लग्जरी कार

मौजूदा दौर के सबसे चहेते हीरो में से एक कार्तिक आर्यन ने एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत होश उड़ाने वाली है। कार्तिक के वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 12:32:22

2 News : कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में जुड़ी रेंज रोवर, शेयर की फोटो, किरण खेर ने भी खरीदी लग्जरी कार

मौजूदा दौर के सबसे चहेते हीरो में से एक कार्तिक आर्यन ने एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत होश उड़ाने वाली है। कार्तिक के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जहां वे मुंबई स्थित आवास पर नई कार के साथ दिख रहे हैं। कार्तिक ने अपने कार कलेक्शन में रेंज रोवर एसवी को शामिल कर लिया है। काले रंग की इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्तिक को उनके परिवार के साथ देखा जा सकता है।

कार्तिक ने सबसे पहले कार के सामने नारियल फोड़ा और फिर आरती की। इस दौरान वे नंगे पैर नजर आए। इन तस्वीरों के अलावा कार्तिक आर्यन ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कार की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी है। कार्तिक ने अपने पेट कटौरी के साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कार्तिक अपनी कार की डिग्गी में कटौरी के साथ लेटे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा है- “हमारी रेंज थोड़ी बढ़ गई है।”

कार्तिक लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। कार्तिक के पास पहले से ही बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520डी, मैकलारेन जीटी, मिनी कूपर एस, लेम्बोर्गिनी उरुस कैप्सूल और पोर्श 718 बॉक्सस्टर भी हैं। कार्तिक को बाइक का भी बहुत शौक है। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जून में डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अब पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। कार्तिक फिलहाल 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी हैं।

अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने खरीदी जीएलएस मर्सिडीज

अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और अभिनेत्री किरण खेर (71) ने हाल ही में खुद को गिफ्ट में नई गाड़ी दी है। किरण ने सफेद रंग की GLS मर्सिडीज खरीदी है, जो कई और नामी बॉलीवुड सितारों के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किरण की इस गाड़ी की कीमत 1.65 करोड़ रुपए है। किरण की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह कार के साथ तस्वीर खिंचवाती हुई दिख रही हैं।

उल्लेखनीय है कि किरण ने साल 1983 में आई पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। किरण ने 1988 में 'सरदारी बेगम' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। किरण इसके बाद ‘देवदास’, 'टोटल सियापा', 'रंग दे बसंती', 'अजब गजब लव', 'मम्मी पंजाबी', 'सिंह इज किंग', 'ओम शांति ओम', 'एक्शन रिप्ले' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

किरण आखिरी बार साल 2014 की फिल्म ‘खूबसूरत’ में दिखाई दी थीं, जिसके बाद वह मुख्य रूप से अपने राजनीतिक करिअर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। किरण साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें चंडीगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। किरण साल 2019 में भी चंडीगढ़ से चुनाव जीतने में सफल रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम