न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करिश्मा ने कपूर फैमिली की बहू-बेटियों को लेकर बताई हकीकत, कंगना ने उड़ाया अंकिता का मजाक

कुछ समय पहले ही सोनी टीवी पर एक नया कॉमेडी शो ‘आपका अपना जाकिर’ शुरू हुआ है। हाल ही इसके एक एपिसोड में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Sep 2024 11:59:57

2 News : करिश्मा ने कपूर फैमिली की बहू-बेटियों को लेकर बताई हकीकत, कंगना ने उड़ाया अंकिता का मजाक

कुछ समय पहले ही सोनी टीवी पर एक नया कॉमेडी शो ‘आपका अपना जाकिर’ शुरू हुआ है। हाल ही इसके एक एपिसोड में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ में जज की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, कोरियोग्राफर गीता कपूर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस पहुंचे। शो में कॉमेडियन होस्ट जाकिर ने करिश्मा से पूछा कि क्या कपूर फैमिली में महिलाओं के काम करने को लेकर रोक थी? क्या आपको एक्टिंग में करिअर बनाने की छूट थी? इस पर स्टार कपल रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा ने कहा कि ये सब बातें हैं कि मुझे परमिशन थी या नहीं थी।

जब मेरी मम्मी की शादी हुई और नीतू आंटी की शादी हुई, उनकी च्वॉइस थी कि उनको घर बसाना था, बच्चे करने थे और करिअर अच्छा हुआ था। उनकी चॉइस थी। उसी समय में शम्मी अंकल और शशि अंकल की पत्नियां जो थीं, गीता जी और जेनिफर आंटी उन्होंने काम किया शादी के बाद। तो ऐसी कुछ बात नहीं है कि कपूर फैमिली में शादी के बाद काम नहीं कर सकते या कपूर लड़कियां काम नहीं कर सकती। ऐसा कुछ नहीं था।

मेरी एक्टिंग में दिलचस्पी थी तो इसीलिए मैं एक्टिंग में आईं। वैसे ही करीना और रणबीर भी आए लेकिन रिद्धिमा को एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं था तो इसीलिए उसने दूसरा करिअर ऑप्शन चुना। किसी को भी अपना करिअर चुनने पर रोक नहीं थी। बता दें कि करिश्मा ने 90 के दशक में रूपहले पर्दे पर अपनी चमक बिखेरी। लोग उनकी खूबसूरती, डांसिंग स्किल और एक्टिंग पर फिदा थे।

करिश्मा ने ‘प्रेम कैदी’ फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने ‘अनाड़ी’, ‘अंदाज’, ‘कुली नंबर 1’, ‘गोपी किशन’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘जुड़वा’, ‘दिल तो पागल है’, बीवी नंबर 1, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘फिजा’, ‘हां मैंने भी प्यार किया है’, ‘एक रिश्ता’, ‘आशिक’ और ‘जुबेदा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ थी।

‘इमरजेंसी’ फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘लॉफ्टर शेफ’ के सेट पर पहुंचीं कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। कंगना ने अब कॉमेडी शो ‘लॉफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में शिरकत की। कंगना ने शो में अपनी दोस्त एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की खिंचाई की, जिसे देख सभी लोग हंसने लगते हैं।

प्रोमो में दिखाई दिया कि सभी को मोदक बनाने का टास्क दिया गया। सभी शेफ की तरह अंकिता भी अपना काम कर रही होती हैं। अंकिता मोदक बनाने के लिए गुड़ को घिसती हैं उसी दौरान कंगना उनसे पूछती हैं कि यह क्या है? इस पर अंकिता जवाब देते हुए कहती हैं कि वह गुड़ कि घिसाई कर रही हैं और वे घी में बने अच्छे मोदक बनाएंगी। यह सुनकर कंगना खुद को रोक नहीं पाती और वह कहती हैं कि तुमको तो चाय बनानी भी नहीं आती, यह सुनते ही सभी की हंसी छूट जाती है।

इसके बाद कंगना, करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी के स्टॉल पर पहुंचती हैं। यहां से कंगना दोबारा अंकिता के पास जाती हैं तो उनके हाथ का बना खाना खाकर कहती हैं कि टेस्ट काफी अच्छा है। होता है न कोई सस्ती शॉप होती है, कोई महंगी। इसे सुनकर एक बार फिर सभी खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। बता दें कि कंगना और अंकिता ने साल 2019 में ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ फिल्म में साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका