न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना और सैफ में AC को लेकर हो जाता है झगड़ा, 10-15 करोड़ की फीस लेने पर ऐसा बोलीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल पेयर में से एक हैं। दोनों के बीच शानदार कैमेस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 11:58:46

2 News : करीना और सैफ में AC को लेकर हो जाता है झगड़ा, 10-15 करोड़ की फीस लेने पर ऐसा बोलीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल पेयर में से एक हैं। दोनों के बीच शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिलती है और फैंस उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। करीना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सैफ के साथ फोटो शेयर करती हैं। इस बीच करीना ने ‘द वीक’ को दिए इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की। करीना ने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई।

करीना ने कहा कि हमारा पैसों को लेकर झगड़ा नहीं होता, लेकिन समय को लेकर हो जाता है। एक बार सैफ सुबह 4:30 बजे आए थे। वह आते ही सोने चले गए। उठने के बाद वे फिर से शूट के लिए निकल गए। तब मैं भी बैंकॉक के लिए रवाना हो रही थीं क्योंकि मेरा वहां शूट था। इस तरह की सिचुएशन में हमें एक-दूसरे के लिए समय नहीं मिलता। ऐसे में हम कभी टाइम निकालकर कैलेंडर लेकर साथ बैठते हैं और तय करते हैं कि इस दिन इस समय मिलना है। मेरा सैफ से कई बार एसी को लेकर झगड़ा हो जाता है।

सैफ को 16 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाना पसंद है, जबकि मुझे कम से कम 20 डिग्री पर एसी का तापमान चाहिए होता है। इस सिचुएशन में दोनों की नहीं चलती और हम 19 डिग्री सेल्सियस पर रूम टेम्परेचर करने के लिए सेटल हो जाते हैं। जब दीदी करिश्मा हमारे घर आती हैं, तो वह एसी का तापमान 25 डिग्री कर देती हैं। ये देख सैफ कहते हैं कि शुक्र है मेरी शादी तुमसे हुई है।

कम से कम तुम 19 डिग्री पर तो मान जाती हो। करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सैफ ने मुझे हल्के में ले रखा है। मैं उनकी सारी फिल्में देखती हूं, लेकिन सैफ ने 'क्रू' नहीं देखी है। इस मामले में सैफ ने मुझे हल्के में ले रखा है। बता दें कि सैफ और करीना की शादी 16 अक्टूबर 2012 को हुई थी। उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,saif ali khan,actor saif ali khan,kareena saif,kareena fees,crew movie

मैं पैसों के लिए किसी फिल्म को नहीं चुनती : करीना

करीना को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। करीना ने अभी भी अपने पैर मजबूती से जमा रखे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह उन एक्ट्रेस की गिनती में आती हैं, जो 10 से 15 करोड़ की फीस लेती हैं तो उन्होंने कहा कि उनके लिए पैसा कभी प्रायोरिटी नहीं रहा फिल्म करने के लिए। वह स्ट्रगल कर रही हैं और पति के घर में रह रही हैं। करीना ने कहा कि मैं ऐसी फीस की उम्मीद करती हूं और ऐसा चाहती हूं।

मैं पैसों के लिए किसी फिल्म को नहीं चुनती लेकिन किरदार के लिए लेती हूं। यह मेरे मूड पर निर्भर करता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि फिल्म क्या है, रोल मुझे क्या ऑफर कर रहा है। मैं उस मुकाम पर हूं, जहां मैं काम कर सकती हूं। अगर यह एक बड़ी कमर्शियल फिल्म है तो आप जो भी कहते हैं वह कम है।

जब करीना से पूछा गया कि इस बिल्डिंग और उसके बगल वाले अपार्टमेंट में उनके कितने अपार्टमेंट हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि यह मेरे पति का घर है जहां बैठकर इंटरव्यू दे रही हूं। इसलिए मैं बस संघर्ष कर रही हूं। उल्लेखनीय है कि करीना की पिछली फिल्म क्रू थी, जो इसी साल आई थी। उनकी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका