न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने कहा, खुद को खुश रखने से खुशी मिलती है, यह हीरो भी सुशांत की जैसे देना चाहता था जान

साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से करिअर शुरू करने वालीं करीना कपूर खान (43) बॉलीवुड में खास पहचान बना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 8:09:24

2 News : करीना ने कहा, खुद को खुश रखने से खुशी मिलती है, यह हीरो भी सुशांत की जैसे देना चाहता था जान

साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से करिअर शुरू करने वालीं करीना कपूर खान (43) बॉलीवुड में खास पहचान बना चुकी हैं। करीना का वास्ता ऐसे खानदान से है, जिसमें एक से बढ़कर एक टॉप क्लास एक्टर हैं। करीना के पिता रणधीर कपूर और मां बबीता अपने जमाने के उम्दा कलाकार रहे हैं। उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी बुलंदियों को छुआ है। करीना के पति सैफ अली खान भी तीन दशक से ज्यादा समय से जमे हुए हैं।

करीना को नेम-फेम और धन-दौलत में कोई कमी नहीं है। करीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जो 29 मार्च को रिलीज होगी। इस बीच करीना ने मेंटल हेल्थ के महत्व पर जोर देते हुए कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह से वह अपने घर और काम को मैनेज करती हैं। करीना के दो बेटे तैमूर और जेह हैं। करीना ने एबीपी समिट में बातचीत के दौरान कहा कि हर कोई बिना किसी की परवाह किए सब कुछ हासिल कर सकता है जो वह चाहता है।

हालांकि वह जिस चीज को सबसे ज्यादा महत्व देता है वह है उसकी खुशी। अगर आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी है और आप खुश हैं तो आप सब कुछ अच्छा कर सकते हैं। वहीं फेम, पैसों, परिवार या बच्चों को भी मैनेज करना जरूरी हैं, जिसके लिए मेंटल हेल्थ का ठीक होना जरूरी है। मुझे लगता है कि हर इंसान के पास यह सब कुछ हो सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे पास जो है पर इन सभी चीजों में सबसे महत्वपूर्ण है कि मैं खुश हूं और खुशी एक ऐसी चीज है जो मेरे पास है क्योंकि मेरी खुशी मेरी अच्छी मेंटल हेल्थ है।

नेम-फेम, पैसा, करिअर, पति, बच्चे सब कुछ छोटा पड़ जाता है अगर आपकी मेंटल हेल्थ सही न हो और मेंटली खुश न हो। तो मेरे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है जिसे एक महिला को समझना चाहिए। खुद को खुश रखने से खुशी मिलती है।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,kareena mental health,kareena happiness,saif ali khan,taimur,jeh,vivek oberoi,actor vivek oberoi,sushant singh rajput

विवेक ओबेरॉय ने की जिंदगी के डार्क फेज के बारे में बात, मां की नसीहत से संभले

एक्टर विवेक ओबेरॉय (47) ने साल 2002 में ‘कंपनी’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें कई और बढ़िया फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हाल ही में वे मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे। विवेक ने अपने करिअर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। विवेक अक्सर अपने अनुभव शेयर करते हैं।

हाल ही में विवेक ने अपनी जिंदगी के डार्क फेज के बारे में बात की। विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कि एक वक्त ऐसा भी था जब मैं काफी परेशान था। मैंने भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह अपनी जान लेने के बारे में सोचा था। ऐसा तब होता है जब आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक साथ चीजें खराब होने लगती हैं। अपने मुश्किल दौर में मैं मां के पास जाता था। उनकी गोद में सिर रखकर काफी रोता था और शिकायतें भी करता था।

एक दिन मैं मां की गोद में सिर रखकर करीब 30-40 मिनट तक रोया और वह बस इंतजार कर रही थीं। बाद में मां ने कहा कि बेटा जब तुम्हें अवार्ड मिल रहे थे, सभी से सराहना मिल रही थी, तब तो तुमने भगवान से नहीं कहा, मैं ही क्यों? यह बात सुनकर मुझे जिंदगी को लेकर बड़ी बात समझ आ गई। मुझे एहसास हुआ कि ये वक्त भी गुजर जाएगा। बुरे दौर में मेरे साथ मेरा पूरा परिवार था, जो मुझे हमेशा संभालता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम