न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना ने भानजी इनाया को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, परिणीति ने वीडियो शेयर कर दिखाए शादी के खास लम्हे

स्टार कपल एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की बेटी इनाया का आज शुक्रवार (29 सितंबर) को जन्मदिन है। इनाया 6 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 7:13:38

करीना ने भानजी इनाया को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, परिणीति ने वीडियो शेयर कर दिखाए शादी के खास लम्हे

स्टार कपल एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की बेटी इनाया का आज शुक्रवार (29 सितंबर) को जन्मदिन है। इनाया 6 साल की हो गई है। एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी भानजी इनाया के लिए एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। करीना ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो हमारी छोटी राजकुमारी, हर तरह से सबसे खूबसूरत.. प्यार, चॉकलेट केक और खुशी हमेशा… @sakpataudi @kunalkemmu”

करीना ने पोस्ट में अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ इनाया की कुछ फोटो शेयर की है, जिनमें तीनों बच्चे बेहद क्यूट लग रहे हैं। दूसरी ओर, इस मौके पर सोहा और कुणाल ने इनाया को कई गिफ्ट दिए, जिससे वह बहुत खुश हुई। सोहा ने एक तस्वीर शेयर की, जहां इनाया के उपहार देखे जा सकते हैं। इनमें बार्बी डॉल, बार्बी-थीम वाली किताबें, बोतलें और कई सुंदर आइटम शामिल हैं। इसके अलावा कोने को गुलाबी और सफेद गुब्बारों से सजाया गया है, जिसमें सबसे ऊपर ‘6’ छपा हुआ गुलाबी गुब्बारा है। गुब्बारे पर लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे इनाया।’

हाल ही 21 सितंबर को करीना के जन्मदिन पर सोहा ने भी सोशल मीडिया पर भाभी के लिए एक प्यारी सी बर्थडे विश शेयर की थी। सोहा ने करीना, सैफ अली खान, जेह और तैमूर की एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट की थी। गौरतलब है कि सोहा-कुणाल ने जुलाई 2014 में पेरिस में सगाई और 25 जनवरी 2015 को मुंबई में शादी रचाई। उन्होंने 29 सितंबर 2017 को इनाया का इस दुनिया में स्वागत किया।

24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में हुई थी परिणीति-राघव की शादी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में विवाह बंधन में बंध गए। तब से ही दोनों की शादी के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस इन्हें देख काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आज शुक्रवार (29 सितंबर) को परिणीति ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।

खास बात ये है कि इसमें परिणीति ने ही गाना गाया है। इसमें कपल की शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव को सेहरा पहनाया जा रहा है। अगला सीन उनकी बारात का है जो नाव से द लीला पैलेस तक आती है। दुल्हन बनीं परिणीति चुपके से बारात देखती हैं और उनका क्यूट रिएक्शन भी रिकॉर्ड हो जाता है। जब बारातियों के बीच खड़े राघव और परिणीति की नजरें मिलती हैं तो एक्ट्रेस किसी के पीछे छिप जाती हैं।

इसी तरह मंडप में परिणीति का इतंजार कर रहे राघव ने जब उन्हें देखा तो वो स्टैच्यू बने रह गए। वरमाला के बाद दोनों ने डांस भी किया। इस प्यारे कपल का प्यार देखते ही बन रहा है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि परिणीति-राघव ने 13 मई को सगाई की थी। इसके बाद से ही फैंस में इनकी शादी को लेकर बेकरारी नजर आ रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार