न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तैमूर और जेह के झगड़ों से परेशान हो जाती हैं करीना, ‘टशन’ के लिए साइज जीरो करने के सवाल पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। करीना ने इन दोनों लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 6:47:56

तैमूर और जेह के झगड़ों से परेशान हो जाती हैं करीना, ‘टशन’ के लिए साइज जीरो करने के सवाल पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। करीना ने इन दोनों लाइफ के बीच तालमेल बना रखा है। करीना की फिल्म ‘क्रू’ 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें करीना के साथ दो और दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू व कृति सेनन हैं। बहरहाल करीना ने अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह) की परवरिश के बारे में ‘द रणवीर शो’ पॉडकास्ट में खुलकर बात की और माना कि उन्हें दोनों की साथ परवरिश करना ‘मुश्किल’ लगता है।

पति सैफ अली खान का ज्यादातर समय उनके झगड़ों को सुलझाने में ही निकल जाता है, क्योंकि वे आपस में बहुत झगड़ा करते हैं। तैमूर फिलहाल 7 साल के हैं जबकि जेह पिछले महीने 3 साल के हुए हैं। तैमूर, जेह को काफी बुली करते हैं, परेशान करते हैं। लेकिन जेह इन सबके बाद भी तैमूर के सामने नहीं झुकते। करीना से जब पूछा गया कि वह अपने बेटों से क्या कहती हैं तो उन्होंने खुलासा किया कि फिलहाल यह ऐसा ही है जैसे “एक-दूसरे से मत लड़ो।”

अभी भी, हम घर पर थे और मैं तैयार हो रही थी (इस इंटरव्यू के लिए) और अचानक मैंने सैफ को तेज आवाज में चिल्लाते हुए सुना। वह चिल्ला रहे हैं, “तुम ऐसा नहीं करोगे, तुम नहीं करोगे…” करीना ने कहा कि तैमूर अब बड़ा भाई है इसलिए वो हक जमाता है। वह जेह को धमकाता है, उसे खींचता है, उसे धक्का भी देता है। वहीं जेह बस ये जताने की कोशिश करता है कि जैसे ‘तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते…’ तो फिलहाल, सैफ और मैं एक जैसे हैं और ये सोच रहे हैं कि क्या हो रहा है। यह बेहद कठिन है।

हमने दो लड़कों के बारे में नहीं सोचा था, यह पागलपन है। लेकिन वे दोनों अपने आपमें बहुत अलग-अलग पर्सनलिटी हैं। वे मजबूत व्यक्तित्व वाले हैं और आप ये अभी से बता सकते हैं। उनका अपना व्यक्तित्व है। मेरा छोटा बच्चा ऐसा है, “मैं धक्का-मुक्की करने वाला नहीं हूं। ये मेरा रूम है, तुम मेरे कमरे में नहीं आओगे।” जब से तैमूर ने WWE देखा है, बाकि के बच्चों की तरह वो भी ग्लव्स पहनकर जेह पर अटैक करता है। दोनों की पर्सनलिटी 15-15 मिनट में बदलती रहती है। बस उन्हें खाना चाहिए और वे दौड़ लगा देते हैं।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena,saif ali khan,taimur,jeh,the ranveer show podcast,tashan movie,zero figure

मुझे साइज जीरो में भी आने में डेढ़ साल लगे थे : करीना

'द रणवीर शो' पॉडकास्ट के दौरान करीना से उनके उस लुक के बारे में पूछा गया जब साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' के लिए उन्होंने साइज जीरो किया था। रणवीर अलाहाबादिया ने करीना से पूछा कि 'टशन' के दौरान साइज जीरो करने में उनके मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ा था? इसके जवाब में करीना ने कहा कि मैं एम्बिशयस जरूर हूं लेकिन इस हद तक नहीं की मैं खुद को या अपनी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाऊं।

मुझे साइज जीरो में भी आने में डेढ़ साल लगे थे और यह मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था क्योंकि मैंने अपने करिअर में पहली एक्शन फिल्म की थी। रणवीर ने उनसे पूछा कि क्या वह दोबारा ऐसा करेंगी? करीना ने कहा कि अब हम एक ऐसी जेनरेशन में रह रहे हैं जहां सब कुछ स्वीकार किया जाता है और मैं यह नहीं कहना चाहूंगी कि एक एक्शन फिल्म के लिए इस तरह के बॉडी टाइप को स्वीकार किया जाएगा। मुझे लगता है, आज हर कोई वह कर सकता है जो वह करना चाहता है इसलिए मैं अब एक्शन फिल्म के लिए भी तैयार हूं। मुझे साइज जीरो होने की जरूरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम